{"_id":"641dff5a2ded126e740ec276","slug":"heavy-damage-to-crops-due-to-rain-and-hailstorm-cm-mann-orders-special-girdawari-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, CM मान ने दिया विशेष गिरदावरी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बरसात और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, CM मान ने दिया विशेष गिरदावरी का आदेश
Sat, 25 Mar 2023 01:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:25 AM IST
सार
पंजाब में मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : @BhagwantMann
विस्तार
पंजाब में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फसलों, बागों और घरों के नुकसान का जायजा लेने के लिए विशेष गिरदावरी का आदेश दिया है। उन्होंने वित्त कमिश्नर (राजस्व) को हिदायत दी है कि वह संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत गिरदावरी करवाएं, ताकि फसलों, बागों और घरों को हुए नुकसान का पहल के आधार पर पता लगाया जा सके। अधिकारियों को कहा है कि जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रही बारिश के कारण किसानों और मजदूरों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
पंजाब में मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से बठिंडा में सबसे अधिक 9.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मोगा और फिरोजपुर में 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। ज्यादातर जगहों पर काफी हल्की बारिश रही। इस बारिश से दिन के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। पंजाब में पटियाला का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक शनिवार के बाद फिलहाल मौसम खुल जाएगा।
विज्ञापन