अलर्टः अप्रैल में ही गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, बूंदाबांदी की संभावना और आ सकती धूल भरी आंधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सहित दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। दक्षिण हरियाणा में तो लू के हालात बन गए। प्रदेश में शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
वहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
दिल्ली में तो गर्मी ने अप्रैल में बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को वहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शनिवार व रविवार को तापमान में मामूली राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश व 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण बढ़ते पारे में थोड़ा ब्रेक लगेगा। उसके बाद से तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आठ अप्रैल को भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
नारनौल 41.2 18.2
हिसार 38.5 17.5
भिवानी 37.3 21.1
रोहतक 36.5 19.4
अंबाला 35.8 20.8
आगे ऐसा रहेगा मौसम
6 अप्रैल - आंधी, बूंदाबांदी की संभावना
7 अप्रैल- आंशिक बादल, तेज गर्मी
8 अप्रैल- आंशिक बादल, बूंदाबांदी
9-10 अप्रैल- आंशिक बादल, पारा 40 से अधिक