फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing of Tarntaran blast case held in special court of NIA

तरनतारन बम ब्लास्ट केस में NIA ने 11 स्थानों पर दी दबिश, कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद

Fri, 22 Nov 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hearing of Tarntaran blast case held in special court of NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

तरनतारन बम ब्लास्ट केस की सुनवाई गुरुवार को एनआईए की स्पेशल अदालत में हुई। इस दौरान एनआईए ने अदालत को बताया कि केस में 11 स्थानों पर छापेमारी की गई। इन स्थानों में तरनतारन, बटाला व अमृतसर जिले शामिल है। वहीं इस दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी बरामद हुए है। इन्हें अगली पेशी पर पेश किया जाएगा। केस की अगली सुनवाई 25 नवंबर निश्चित की गई है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सातों आरोपियों गुरजंट सिंह, हरजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, मनदीप सिंह, चनदीप सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ अमर सिंह व मनदीप सिंह शामिल का ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ा दिया गया। इस दौरान गुरजंट के वकील ने अदालत में एक अर्जी लगाकर मांग की कि उसके रेगुलर मेडिकल टेस्ट करवाए जाएं क्योंकि वह शुगर का मरीज है। कोर्ट ने अर्जी मंजूर कर ली है।
विज्ञापन


एजेंसी ने अदालत में बताया कि उन्होंने 11 स्थानों पर दबिश दी थी। यहां पर आरोपी मनदीप सिंह ने वे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स छुपाए थे जो उसने आतंकी गतिविधियों में प्रयोग किए। गैजेट्स में हार्ड डिस्क, सेल फोन शामिल है। इससे पता चलता है कि वह पाकिस्तान के संपर्क में है। बता दें कि तरनतारन बम धमाके में दो लोगों की जान गई थी। वहीं आरोपी गुरजंट सिंह की आंखों की रोशनी चली गई थी। आरोपी पंजाब पुलिस ने सितंबर में पकड़े थे। इसके बाद केस एनआईए को ट्रांसर्फर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed