फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing of cases through video conferencing in Consumer Court from tomorrow

अब 31 जुलाई तक भर सकते हैं प्रॉपर्टी टैक्स, कंज्यूमर कोर्ट में कल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई

Sun, 17 May 2020 12:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 17 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hearing of cases through video conferencing in Consumer Court from tomorrow
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : court order

नगर निगम ने कोविड-19 के दौरान कठिन हालातों को देखते हुए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरुण गुप्ता ने बताया कि पहले कामर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के लिए टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख 30 मई थी। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को काफी नुकसान भी हुआ है और फिलहाल पब्लिक डीलिंग भी नहीं हो रही है। ऐसे में नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है ताकि लोगों को थोड़ी राहत मिल सके।

विज्ञापन


कंज्यूमर कोर्ट में कल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई 
शहर के कंज्यूमर कोर्ट में लंबित पड़े मामलों की सुनवाई सोमवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुरू कर दी जाएगी। पहले हफ्ते करीब 300 मामलों की सुनवाई होगी। सोमवार को पहले ही दिन करीब 75 केस सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। इसमें स्टेट कमीशन में 25 केस, फोरम-1 में 25 केस और फोरम-2 में 15 केस सुनवाई के लिए तय किए गए हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के जानकार और वकील पंकज चांदगोठिया ने बताया कि चंडीगढ़ देश का पहला शहर है, जहां कंज्यूमर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोर्ट में नए मामले दायर नहीं किए जा सकेंगे, क्योंकि फीस जमा करने और डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए शारीरिक तौर पर शिकायतकर्ता को उपस्थित रहना पड़ता है और लॉकडाउन की वजह से अभी इस पर रोक लगाई गई है। हालांकि, उनका कहना है कि अति आवश्यक जैसे बेल, गिरफ्तारी व सर्विस से संबंधित मामलों में शिकायतकर्ता ईमेल के द्वारा सॉफ्ट कॉपी भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंज्यूमर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करने के लिए पिछले हफ्ते ट्रायल किया गया था जो कि सफल रहा है। इसके बाद ही फोरम ने सोमवार से केसों की सुनवाई शुरू करने का फैसला लिया है।

अति आवश्यक मामले में यहां भेजें शिकायत

शिकायतकर्ता को स्टेट कमीशन के लिए scdrcchandigarh19@gmail.com, जिला फोरम-1 के लिए registrardf1@gmail.com और जिला फोरम-2 के लिए registrardf2@gmail.com पर शिकायत की सॉफ्ट कॉपी ईमेल करनी होगी। एप्लीकेशन के स्वीकार किए जाने के बाद शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत तौर पर फीस जमा कराने व दस्तावेज जमा कराने के लिए बुलाया जाएगा। कठिनाई के मामले में आयोग के सचिव को 9988871967 पर कॉल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed