फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Minister Brahma Mohindra reached Fatehgarh Sahib

पंजाब में 46 लाख परिवारों का मुफ्त में होगा इलाज, 1 जनवरी से शुरु होगी योजना, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 27 Oct 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Updated Sat, 27 Oct 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Health Minister Brahma Mohindra reached Fatehgarh Sahib
सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा

सेहत मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित राज्य स्तरीय कायाकल्प समारोह में प्रदेश भर से आए डॉक्टरों को अच्छी सेहत सुविधाएं देने के लिए सम्मानित किया। सेहत मंत्री ने कहा कि सेहत विभाग ने भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना को एक्सटेंड कर यूनिवर्सल हेल्थ ऑफ ऑल सेवा शुरू की है जो एक जनवरी 2019 से पूरे पंजाब में शुरू होगी। 

विज्ञापन


इसके तहत पंजाब के 46 लाख परिवार सेहत बीमा योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकेंगे। यह इलाज पांच लाख में होगा। इससे पहले बीमा का क्लेम प्राइवेट अस्पतालों को जा रहा है अगर उनका इलाज हमारे अस्पतालों में होगा तो क्लेम का पैसा हमारे अस्पतालों में आएगा तो हम और भी अच्छी सेहत सेवाएं शुरू कर सकेंगे। मिशन तंदरुस्त पंजाब को सिर्फ हमारे डाक्टर ही कामयाब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Health Minister Brahma Mohindra reached Fatehgarh Sahib
सांकेतिक तस्वीर

समारोह में सेहत एवं परिवार भलाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश चंद्रा, डायरेक्टर सेहत एवं परिवार भलाई विभाग डॉ. नरेश कांसल, डायरेक्टर सेहत कारपोरेशन डॉ. मीना हरदीप सिंह और सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने भी कायाकल्प स्वच्छता अभियान पर जानकारी दी। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, मनदीप कौर नागरा, डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों, एसएसपी अल्का मीना, एडीसी जसप्रीत सिंह, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. जगदीश सिंह, डॉ. पुरुषोत्तम और डॉ. हरिंदर कौर सहित पंजाब भर के सिविल सर्जन और सीनियर मेडिकल अफसर मौजूद रहे। 

इस दौरान सेहत मंत्री ने अमृतसर रेल हादसे के पीड़ितों को अच्छी सेहत सुविधा देने वाले अमृतसर सेहत विभाग के सभी अस्पतालों के डाक्टरों, एसएमओ और सेहत कर्मियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हादसे के बाद सभी लोगों ने बड़ी संजीदगी के साथ पीड़ितों का इलाज किया है, जिसके लिए सभी डाक्टर और स्टाफ बधाई के पात्र हैं। पूरे सेहत विभाग के लिए अच्छी खबर है कि डाक्टरों की लापरवाही की एक भी नेगेटिव खबर मीडिया में नहीं आई। अमृतसर के सेहत विभाग से पूरे पंजाब के सेहत विभागों को सीखना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed