{"_id":"5c0e924bbdec22415e42d8d9","slug":"health-improvement-of-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री नवजोत सिद्धू के स्वास्थ्य में सुधार, पर डॉक्टरों की नसीहत- ऊंची आवाज में बिल्कुल बात न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री नवजोत सिद्धू के स्वास्थ्य में सुधार, पर डॉक्टरों की नसीहत- ऊंची आवाज में बिल्कुल बात न करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को डॉक्टरों ने कम बोलने की सलाह दी है। हालांकि सिद्धू के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पिछले एक हफ्ते से नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और डाक्टरों ने उन्हें कम बोलने और आराम की सलाह दी है। अपोलो अस्पताल से सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, एक हफ्ते से आराम और इलाज के चलते सिद्धू के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
डाक्टरों का कहना है कि नवजोत सिद्धू के गले के बीच की गांठें और जख्म ठीक हो चुके हैं। गले से ब्लीडिंग पूरी तरह से बंद हो चुकी है। सिद्धू का इलाज कर रहे डाक्टरों ने उनकी सुधरती हालत के बीच उन्हें अगले एक हफ्ते तक बातचीत के दौरान शब्दों में लंबा अंतराल रखकर बोलने और ऊंची आवाज में बात न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
डाक्टरों ने बताया कि सिद्धू के गले से पतली बाम कोटिंग हटा दी गई है और अब उन्हें खुलकर बात करने और अपने रोजमर्रा के काम फिर शुरू करने के लिए विशेष किस्म की दवा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान नवजोत सिद्धू को कांग्रेस ने अपने स्टार कैंपेनर के रूप में चुनाव प्रचार में उतारा था।
विज्ञापन
सिद्धू ने इस दौरान तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान का दौरा करते हुए 70 चुनाव प्रचार सभाओं को संबोधित किया। इसके चलते उनके गले में जख्म हो गए और डाक्टरों ने उनकी आवाज जाने की आशंका जताते हुए उन्हें पांच दिन तक आराम करने और न बोलने की सलाह देते हुए अस्पताल में दाखिल कर लिया था।