फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department fight HIV in the border area in punjab

Chandigarh News: सरहदी एरिया में एचआईवी से जंग लड़ेगा सेहत विभाग

Sat, 20 May 2023 08:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Health department fight HIV in the border area in punjab
सेहत विभाग की तरफ से आयोजित किए जा रहे हैं विशेष मेडिकल कैंप
विज्ञापन

मौके पर दी जा रही है रिपोर्ट, डीसी स्तर के अधिकारी कैंपों की संभाल रहे कमान, दवाएं और टेस्ट भी फ्री

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। सरहदी एरिया के लोगों को नशे की चपेट से बचाने के साथ ही अब सेहत विभाग एचआईवी के खिलाफ भी जंग लड़ेगा। इसके लिए सीमा से सटे गांवों में स्पेशल मेडिकल कैंप लगाकर एचआईवी संक्रमित मरीजों का पता लगाकर उनका इलाज शुरू किया है। इन कैंपों की खास बात यह रहेगी कि कैंपों की संबंधित जिलों के डीसी निगरानी करेंगे। साथ ही कैंपों में शामिल होने वाले लोगों को सभी टेस्ट व दवाएं फ्री में मुहैया करवाई जाएंगी।

पंजाब में गत वर्ष जनवरी 2022 से 2023 तक 10021 एचआईवी पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों ही संक्रमित हुए हैं। जबकि इन लोगों में 88 ऐसे थे, जिनकी उम्र 15 साल से भी कम थी। वहीं, अधिकतर एचआईवी केस ग्रामीण एरिया से संबंधित थे। यह मामला पंजाब विधानसभा में भी उठा था। माहिरों के अनुसार इसके पीछे कई कारण हैं। इसके बाद अब सेहत विभाग ने सरहदी एरिया को लेकर विशेष रणनीति बनाकर काम शुरू किया है। जहां पर गांवों में जाकर सेहत विभाग की मेडिकल टीमें आयोजित कर रही है। सेहत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तरनतारन समेत सभी सरहदी एरिया में कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप लगाने से पहले उन इलाकों में मुनादी करवाई जाती है। साथ ही पंचायतों का भी सहयोग लिया जात है, ताकि लाेग समय से कैंप में पहुंचकर इलाज करवा पाएं। इसके अलावा इस बारे में संचार साधनों पर जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। साथ ही एचआईवी की प्रमुख वजह के बारे में बताया जा रहा है। तरनतारन के डीसी रिशीपाल सिंह ने बताया कि सरहदी एरिया में विशेष मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 25 मई को भी कैंप लगाया जाएगा। इसी तरह फाजिल्का, गुरदासपुर समेत अन्य इलाकों को शामिल किया जा रहा है। सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने लोगों से अपील है कि वह विभाग द्वारा लगाए जा रहे कैंपों का फायदा उठाए।
विज्ञापन


जिलावार एचआईवी से पीड़ित लोग
जिला पुरुष महिला किन्नर बच्चे
मोहाली 158 46 5 0
नवांशहर 168 48 1 1
पठानकोट 197 52 0 1
पटियाला 572 215 3 5
रोपड़ 119 22 0 0
संगरूर 113 42 2 0
तरनतारन 395 118 0 5
अमृतसर 679 148 2 7
बरनाला 57 20 0 0
बठिंडा 1281 225 2 6
फरीदकोट 619 86 0 3
फिरोजपुर 513 127 1 6
गुरदासपुर 180 40 0 5
होशियारपुर 190 34 0 1
जालधंर 435 110 1 7
कपूरथला 250 65 1 2
लुधियाना 1448 233 2 28
मानसा 220 69 2 2
मोगा 561 147 0 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed