फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Checkup, Medical Test Services will Available on Railway Stations

खुशखबरीः रेलवे स्टेशनों पर भी लोग करा सकेंगे 16 तरह के मेडिकल टेस्ट, लगेंगी कियोस्क मशीनें

Sun, 23 Feb 2020 11:56 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप शर्मा, पठानकोट
नवदीप शर्मा, पठानकोट Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 23 Feb 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Health Checkup, Medical Test Services will Available on Railway Stations
प्रतीकात्मक तस्वीर
अब लोग रेलवे स्टेशनों पर 16 तरह के मेडिकल टेस्ट करा सकेंगे। अकेले पंजाब में 12 स्टेशनों पर ‘हेल्थ एटीएम कियोस्क’ मशीनें लगाई जाएंगी। ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत भारतीय रेलवे की ओर से पूरे देश के साथ-साथ उत्तर भारत के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर ‘हेल्थ एटीएम कियोस्क’ मशीनें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इस मशीन से यात्री मात्र 50 से 100 रुपये में 16 तरह के हेल्थ चेकअप करा सकते हैं। रेलवे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त सुविधा हेतु प्रपोजल तैयार कर लिया गया है, जिसके चलते जल्द ही यह मशीनें पठानकोट सिटी, पठानकोट कैंट, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णों देवी कटरा, फगवाड़ा, ब्यास, उधमपुर, फिरोजपुर कैंट स्टेशनों पर स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन


कौन-कौन सी जांच होगी
हेल्थ एटीएम कियोस्क से सिर्फ 50 रुपये का शुल्क दे कर बोन मास, बॉडी मास इंडेक्स, बीपी, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कई पैरामीटर की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनटों के अंदर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी

भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सेहत का ध्यान रखने के लिए ये खास सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए सभी स्टेशनों पर हेल्थ एटीएम कियोस्क मशीन लगा रहा है, जिसके तहत एक बार में स्वास्थ्य के 16 पैरामीटर्स की जांच कराई जा सकेगी। कुछ ही मिनटों के अंदर उनकी जांच रिपोर्ट भी दी जाएगी।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि ‘हेल्थ एटीएम कियोस्क’ मशीन के जरिए रेल यात्री बेहद कम समय में एवं मामूली कीमत पर अपने स्वास्थ्य से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मापदंडों की जांच करवाकर तुरंत रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। इस हेल्थ एटीएम में एक मेडिकल अटेंडेंट स्टाफ भी मौजूद रहेगा। रिपोर्ट ईमेल या मोबाइल फोन पर हाथों-हाथ भेज दी जाएगी।

हेल्थ एटीएम में दिल के रोग, दिमाग, सांस और स्त्री रोग से जुड़े शुरुआती स्तर की जांच की भी सुविधा है। इन रोगों से जुड़ी इमरजेंसी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में भी यह एटीएम सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed