फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   health alert, more tips

जानिए, क्या हैं गठिया के दर्द से बचने के उपाय

Fri, 20 Dec 2013 01:53 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 20 Dec 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
health alert, more tips
मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (एमएसएसएच) मोहाली द्वारा जैनेंद्र पब्लिक स्कूल सेक्टर एक में ‘सर्दियों में गठिया संबंधित समस्याएं’ पर हेल्थ वर्कशॉप आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसमें हिमाचल इंजीनियर्स एंड पेंशनर्स एसोसिएशन के 100 से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान डायरेक्टर एवं हेड मैक्स एलीट इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डॉ. मनुज वाधवा ने कहा कि सर्दियों में अक्सर गठिया संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं, विशेषकर कंधों में।
विज्ञापन


कई बार गठिया मरीजों के लिए होने वाले दर्द में उतार-चढ़ाव ही सर्दी के बढ़ने और कम होने का मापदंड बन जाता है। साधारण शब्दों में गठिया आपके एक या अधिक जोड़ों में सूजन के कारण भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बचाव के कुछ टिप्स
अधिक सर्दी होने पर घर के अंदर ही रहें।

कभी बाहर जाना हो तो एक अतिरिक्त गर्म कपड़ों का सेट भी पहनें।

बाहर जाने से पहले डॉक्टर द्वारा बताई गई दर्द निवारक दवा भी साथ रखें।

सर्दियों में नियमित व्यायाम भी गठिया को बढ़ने से रोक सकता है, पर शरीर को अधिक परिश्रम से बचाएं।

जोड़ों को गर्म बनाए रखें। हॉट पैक्स या गर्म पानी से नहाने से भी जोड़ों को गर्म बनाए रखने में मदद मिलती है।

घायल होने से बचेें, क्योंकि सर्दियों में आराम मिलने में काफी अधिक समय लगता है।

स्वस्थ एवं संतुलित खुराक लें, जिसमें अधिक मात्रा में फल और सब्जियां भी हों।

सर्दियों में पानी पीना अक्सर कम कर दिया जाता है, ऐसा नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed