फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hcs offficer regan kumar molestated lady employee, police filed case and department terminated

महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोपी HCS अफसर के खिलाफ केस दर्ज, पदमुक्त किए गए

Thu, 31 May 2018 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 31 May 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
hcs offficer regan kumar molestated lady employee, police filed case and department terminated
पदमुक्त किए गए अफसर
दफ्तर में महिला कर्मचारी से सरेआम छेड़छाड़ करने के आरोपी एचसीएस अधिकारी रेगन कुमार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रशासनिक अधिकारी (एचसीएस) एक आईपीएस अधिकारी का रिश्तेदार है इसलिए मामले को दबाया जा रहा था। पीड़ित युवती ने जब कार्रवाई में देरी होने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई तो तो एडीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए, 354-डी के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


उत्कर्ष सोसाइटी में कार्यरत महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से उसका लगातार पीछा कर रहा था। इस घटना के एक दिन पहले भी उसने कॉफी के बहाने उसे बुलाने की कोशिश की, जबकि अगले दिन लंच से मना करने पर टाइपिंग के बहाने अपनी केबिन में बुलाया। सोसाइटी में कार्यरत अन्य सहकर्मियों ने बताया पिछले कुछ दिनों से आरोपी अधिकारी का चाल-चलन ठीक नहीं था। आरोप है कि अधिकारी की गाड़ी में भी शराब की बोतलें होती थीं, जबकि केबिन में सिगरेट होता था।
विज्ञापन


टाइपिंग के बहाने की छेड़छाड़, अश्लील हरकत की
जिस केबिन में आरोपी अधिकारी रेगन कुमार ने महिला कर्मी को टाइपिंग के लिए बुलाकर छेड़छाड़ की, वह कॉर्नर का कमरा है। कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि फाइलें खुली हुई थीं और सामने सिगरेट की डिब्बी भी थी। आरोपी अधिकारी की कारिस्तानी सामने आने के बाद सहकर्मियों ने उसकी पिटाई भी की थी और बताया जा रहा है कि वारदात के बाद जब युवती ने शोर मचाया तो वह कमरे से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर से नहीं मिला जवाब तो पीड़िता पहुंची नजदीकी पुलिस चौकी
महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का दावा करने वाली पुलिस को एचसीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने में 24 घंटे का वक्त लगा। सहकर्मियों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद 100 और 1091 पर कॉल की गईं, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर सेक्टर-दो स्थित नजदीकी पुलिस चौकी में शिकायत की गई, जहां से पुलिस कर्मी पहुंचे। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर लिया था।

आरोपी एचसीएस अधिकारी पदमुक्त
चसीएस अधिकारी रेगन कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज होते ही उन्हें उत्कर्ष सोसाइटी के सीईओ और प्रशासनिक अधिकारी के पद से मुक्त कर दिया गया है। छेड़छाड़ की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  एजुसेट प्रोजेक्ट के तहत उत्कर्ष सोसाइटी में इन पदों पर रहते हुए आरोपी अधिकारी ने वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।


एचसीएस रेगन कुमार उत्कर्ष सोसायटी के सीईओ पद से हटाए गए
हरियाणा सरकार ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी एचसीएस रेगन कुमार को उत्कर्ष सोसायटी के सीईओ, प्रशासनिक अधिकारी व सचिव के पद से हटा दिया है। तत्काल प्रभाव से इन पदों से उनकी सेवाएं वापस ले ली गई हैं। उनके पास अभी फिलहाल कोई कार्यभार नहीं रहेगा। सरकार ने एचसीएस के खिलाफ पंचकूला महिला थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही सेकेंडरी शिक्षा निदेशक राजीव रतन ने महिला के यौन उत्पीड़न मामले को विभाग की आंतरिक शिकायत समिति को भी सौंप दिया है। पुलिस जांच के साथ ही विभागीय जांच भी उनके खिलाफ चलेगी। राजीव रतन ने समिति को जांच रिपोर्ट जल्दी सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed