फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Havildar Jogendra Singh of Rohtak posted in Leh passed away

Rohtak News: ऑक्सीजन की कमी से हवलदार जोगेंद्र सिंह का निधन, सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

Thu, 29 Dec 2022 01:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Dec 2022 01:06 PM IST
सार

27 दिसंबर को उनके निधन की सूचना घर आई तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बटालियन के जवान गुरुवार को साथी का पार्थिव शरीर लेकर सुनरिया पहुंचे। यहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व सैनिकों ने अपने शस्त्र उलटे कर जवान को सलामी दी।

विज्ञापन
Havildar Jogendra Singh of Rohtak posted in Leh passed away
हवलदार जोगेंद्र का पार्थिव शरीर ले जाते जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेह में माइनस तापमान में तैनात रोहतक के सुनरिया कलां निवासी हवलदार जोगेंद्र सिंह का निधन हो गया। कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में छोटी आंत के ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर उपचाराधीन जवान ने 27 दिसंबर को अंतिम सांस ली। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर सुनरिया कलां पहुंचा। गांव के श्मशान घाट में  सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हवलदार जोगेंद्र के निधन से गांव में दुख की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


सेना की 15 जाट बटालियन के जवान जोगेंद्र की लेह में माइनस तापमान में ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। ऑक्सीजन कम होने के कारण पहले उल्टी दस्त लगी। बाद में गंभीर हालत के कारण छोटी आंत खराब हो गई। इसके चलते जवान को पहाड़ से नीचे लाया गया। चंडीगढ़ स्थित कमांड अस्पताल में ऑपरेशन कर जवान की खराब हुई छोटी आंत को निकाली दिया गया था। इसके बाद जोगेंद्र वेंटिलेटर पर थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार 24 दिसंबर को परिवार को उनके गंभीर बीमार होने का पता लगा। इसके बाद पत्नी सुशीला व अन्य परिजन अस्पताल मिलने पहुंचे। 27 दिसंबर को उनके निधन की सूचना घर आई तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बटालियन के जवान गुरुवार को साथी का पार्थिव शरीर लेकर सुनरिया पहुंचे। यहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व सैनिकों ने अपने शस्त्र उलटे कर जवान को सलामी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed