Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Have a zero waste wedding and get 20% off on community center bookings

Chandigarh News: जीरो वेस्ट शादी करें और सामुदायिक केंद्र की बुकिंग पर 20 प्रतिशत छूट पाएं

Fri, 23 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Have a zero waste wedding and get 20% off on community center bookings
चंडीगढ़। इस बार सदन ने बेहतर फैसला लेते हुए तय किया कि जो लोग स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जीरो वेस्ट कार्यक्रम करेंगे उन्हें सामुदायिक केंद्र और मैदान की बुकिंग में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अंतर्गत लोग किसी भी तरह का प्लास्टिक का सामान उपयोग नहीं कर सकते हैं। नगर निगम ने दो जीरो वेस्ट इवेंट कर इसका उदाहरण भी लोगों को दिया है। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि शादी के आयोजन का अधिकारी निरीक्षण करेंगे। उसके बाद 20 फीसदी छूट दी जाएगी। इसके साथ घरों से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के समझौते को भी चार माह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

पार्षदों ने घरों से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ काफी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी समय से नहीं आ रहे, शिकायत करने पर लोगों से उलझ रहे हैं और ऊपरी मंजिलों पर कूड़ा उठाने नहीं जाते हैं। सदन ने तय किया कि कुछ दिन बाद स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम आनी है इसलिए फिलहाल समझौते को ऐसे ही आगे बढ़ा देना चाहिए। तब तक इस समझौते में क्या और नियम व शर्तें तय करनी है इस पर विचार किया जाएगा। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि नया समझौता पत्र आने वाली सदन की बैठक में लाया जाएगा। यहां से तय होने के बाद उसे आगे प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा। सदन में सेक्टर-25 के श्मशानघाट की रिपेयर पर 56.28 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पास किया। साथ इसके लिए दिए गए सुझावों को निरीक्षण के बाद आगामी बैठक में लाने को कहा गया।
विज्ञापन

बॉक्स
प्रेमलता के साथ मनोनीत पार्षदों को जानबूझकर निकाला बाहर
भाजपा सदन में मनीमाजरा और 13 गांव में सफाई के लिए निजी कंपनी को लगाने का प्रस्ताव लेकर आई थी। विपक्ष इसके विरोध में था। इस दौरान कांग्रेस और आप दोनों एकजुट थे। मेयर ने पांच पार्षदों को पहले ही सस्पेंड कर दिया था। इसके बावजूद भाजपा पार्षदों से ज्यादा विपक्ष के 13 पार्षद मौजूद थे। इसे देखते हुए मेयर ने आप पार्षद प्रेमलता व जसविंदर कौर को भी बाहर जाने के लिए कह दिया। आप और कांग्रेस ने कहा कि भाजपा और मनोनीत पार्षद भी तो बहस कर रहे हैं। फिर मेयर ने मनोनीत पार्षद सतिंदर सिंह और गीता चौहान को भी बाहर जाने के लिए कह दिया। ऐसे में विपक्ष की संख्या सदन में 12 और भाजपा पार्षदों की संख्या 14 हो गई। कांग्रेस के पार्षद गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गांव में पहले से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को निकाल दिया जाएगा। भाजपा ने प्राइवेट कंपनी को ठेका देने के लिए पैसे खाए हैं। इस पर अकाली पार्षद हरदीप सिंह ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को निकाला जाएगा तो वह इस प्रस्ताव का विरोध करेंगे। आयुक्त ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं जाएगा। जो कर्मचारी गांव में इस समय काम कर रहे हैं उन्हें उत्तरी सेक्टरों में काम पर लगाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
रोज फेस्टिवल पर दो करोड़ से ज्यादा का खर्च, कचरे का शुल्क भी वसूलेगा निगम
सदन ने रोज फेस्टिवल के लिए खर्चा 50 लाख रुपये और बढ़ा है। लाइट एंड साउंड शो करने के लिए भी बजट 80 लाख रुपये से बढ़ाकर खर्चा बढ़ाने का प्रस्ताव लेकर आए थे। पार्षदों ने अधिकारियों को कहा कि स्टार नाइट का भी आयोजन किया जाए। ऐसे में अब रोज फेस्टिवल पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा किया जाएगा जबकि इससे पहले 80 लाख रुपये का खर्चा रोज फेस्टिवल पर किया गया था। वहीं कुछ क्षेत्रों में लोगों को गाड़ियों की सुविधा दे दी गई थी, लेकिन उनसे कचरे का शुल्क नहीं लिया गया। ऐसे में वहां के लोगों से जबसे गाड़ी शुरू हुई है तब से शुल्क लिया जाएगा। जिसे किश्तों में लेंगे। मार्केटों में दुकानदारों से साल में एक बार संपत्ति कर के साथ 150 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा।

बॉक्स
पेड पार्किंग और नाइट फूड स्ट्रीट के लिए नए सिरे से होगा टेंडर
सदन में नाइट फूड स्ट्रीट चलाने वाले संचालक को एक साल का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन सदन ने इसके लिए नए सिरे से टेंडर करने को कहा। भाजपा पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि यहां तय किए गए दामों से ज्यादा का सामान मिलता है। इसलिए रेट तय करने के लिए कमेटी गठित की जाए। इसके अलावा शहर की 89 पेड पार्किगों के टेंडर को भी दोबारा से लगाने का निर्णय लिया गया। जनवरी में दोनों जोन का टेंडर खत्म हो रहा है। इसके अलावा सेक्टर-41 की फिश मार्केट की 80 लाख रुपये से मरम्मत के कार्य को भी स्वीकृति मिल गई। फायर टेंडर मंगवाने के शुल्क को बढ़ाने को लेकर सदन ने कोई फैसला नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed