फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather Update: Rain accompanied by strong winds in Haryana

Haryana Weather Update: तेज हवाओं के साथ बारिश, आज भी संभावना, गेहूं की फसल को फायदा  

Sat, 22 Jan 2022 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 11:48 PM IST
सार

हिसार में शनिवार को 22 एमएम बारिश हुई। आज-कल भी बारिश की संभावना है।  पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 17 डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम तापमान कैथल में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Haryana Weather Update: Rain accompanied by strong winds in Haryana
रोहतक में बारिश के दौरान सड़क से गुजरते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदल गए। शनिवार को तेज हवाओं के साथ कई स्थानों अच्छी बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल को फायदा होगा। हिसार में सबसे अधिक 22 एमएम बारिश दर्ज की गई। रोहतक में 8, भिवानी में 4 और बालसमंद में 15 एमएम बारिश हुई।

विज्ञापन


वहीं, महेंद्रगढ़ में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 14.5 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। उत्तरी हरियाणा के जिलों में ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।  
विज्ञापन


एक दिन पहले शुक्रवार को करीब दस दिन बाद धूप के दर्शन हुए थे। शनिवार को सुबह ही मौसम बदल गया। कई जिलों में रिमझिम का दौर शुरू हो गया। दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे तेज सर्दी का अहसास हुआ। सभी जिलों में दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल के कौल में अधिकतम तापमान सबसे कम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का दिन का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान पंचकूला में सबसे कम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इस कारण बदला मौसम 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और राजस्थान के ऊपर बने एक चक्रवाती परिसंचरण से हरियाणा के उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश हुई। इससे पहले भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते माह के पहले सप्ताह प्रदेश में अच्छी बारिश हुई था। प्रदेश में 118.7 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई थी। 

आगे ऐसा रहेगा मौसम  

एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो दिन और बने रहने की संभावना है। इससे 23 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी और दक्षिण क्षेत्रों में हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। 24 जनवरी को उत्तरी हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी व अन्य क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 25 जनवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क व अलसुबह धुंध छा सकती है। 26 जनवरी से हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।



गेहूं की फसल को फायदा 

इस समय बारिश से सरसों, गेहूं की फसल को फायदा होगा। अगर दो दिन बाद धूप खिलेगी तो फसलों की बढ़ोतरी तेजी से होगी। ज्यादा लंबे समय तक बादलवाई रहने से सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका रहेगी। अभी तक की बारिश से नुकसान की संभावना नहीं है। - डॉ. वीएस फोगाट, उपनिदेशक, कृषि विभाग, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed