फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather Update Light rain and cloud cover in many areas of Haryana

Haryana Weather: कई जिलों में अंधड़ और बूंदाबांदी, 24 मई तक गर्मी से राहत के आसार

Fri, 20 May 2022 07:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 May 2022 07:58 PM IST
सार

प्रदेश के अनेक स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। हालांकि दिन का तापमान प्रदेश के 11 जिलों में 45 डिग्री से अधिक रहा और लू ने लोगों को परेशान किया। 

विज्ञापन
Haryana Weather Update Light rain and cloud cover in many areas of Haryana
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार दोपहर बाद प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ और बूंदाबांदी हुई। लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि यह कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ है। यही वजह है कि इसका असर कुछ ही जिलों में हुआ। 

विज्ञापन


21 मई को भी तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 22 मई को सुबह एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 23 व 24 मई को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूलभरी हवाओं के साथ-साथ बारिश आने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान हिसार में 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वर्तमान में मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का प्रभाव मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर लगातार जारी है, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 19 मई की रात को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने से पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी पाकिस्तान पर प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बन गया, जिसके असर से शुक्रवार को दोपहर बाद हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक व सोनीपत में अनेक स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। हालांकि दिन का तापमान प्रदेश के 11 जिलों में 45 डिग्री से अधिक रहा और लू ने लोगों को परेशान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)

  • हिसार-47.5
  • गुरुग्राम- 47.4
  • फरीदाबाद-46.6
  • झज्जर-46.6
  • जींद-46.4
  • भिवानी-46.2
  • महेंद्रगढ़-46.2
  • रोहतक एडब्ल्यूएस- 46.0
  • सिरसा एडब्लयूएस- 45.9
  • सोनीपत- 45.7
  • फतेहाबाद-45.4
  • कैथल-45.0
  • कुरुक्षेत्र-43.3
  • पंचकूला-42.1
  • अंबाला-41.9
  • करनाल-41.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed