फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather Forecast Update Today New year begins with severe cold in Haryana

Haryana Weather: भीषण ठंड से नए साल की शुरुआत, सीजन में पहली बार पारा 9.6 डिग्री रिकॉर्ड

Mon, 01 Jan 2024 11:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jan 2024 11:38 PM IST
सार

पूरे हरियाणा में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। तीन जनवरी तक प्रदेशवासियों को राहत नहीं मिलने वाली है। सात जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Haryana Weather Forecast Update Today New year begins with severe cold in Haryana
रेवाड़ी में सुबह छाया कोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में नए साल की शुरुआत भीषण ठंड के साथ हुई। सीजन में पहली बार दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। करनाल में अधिकतम तापमान 9.6 और फतेहाबाद में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, हिसार और रोहतक अत्यधिक ठंडे दर्ज किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही है। वहीं, करनाल व अन्य शहरों में कोल्ड डे रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन


अधिकतम तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। दिन व रात का तापमान में 1.8 से चार डिग्री तक अंतर रह गया है। चार से पांच दिन में मौसम विभाग के मुताबिक अब कोहरे की तीव्रता कम होने लगेगी। कोहरा छंट जाएगा। उसके बाद सिर्फ सुबह व रात के वक्त कोहरा रहेगा। मगर ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलेगी। राज्य में तीन जनवरी तक सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है। उसके बाद भी ठिठुरन बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों से पश्चिमी विक्षोभ छंट गया है। अब पहाड़ों से चलने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में आएगी। इससे अब शहरों में शीत लहर की स्थिति बनने लगेगी। हालांकि धूप निकलेगी और रात का तापमान और नीचे आ सकता है। सोमवार को पूरे दिन धुंध छाई रही। धूप भी नहीं निकली। मौसम विभाग ने बताया कि नारनौल, गुरुग्राम और मेवात को छोड़कर बाकी शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। फिलहाल सात जनवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में 54 फीसदी बारिश कम

बीते दिसंबर में सिर्फ 2.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई, जो सामान्य से 54 फीसदी कम रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के महीने में सामान्यता: छह एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। हालांकि पिछले साल दिसंबर महीने में बारिश की एक भी बूंद नहीं पड़ी थी। अभी तक दिसंबर में सबसे ज्यादा बारिश साल 2010 में 75.9 मिलीमीटर दर्ज की गई है। राज्य का सिर्फ कुरुक्षेत्र ही एक ऐसा जिला रहा, जहां 11.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई, जो सामान्य से करीब 47 फीसदी ज्यादा रही। बाकी जिलों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई। वहीं, चरखी दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, रोहतक और सिरसा में शून्य बारिश रिकॉर्ड हुई।

अगले तीन महीने सामान्य बारिश की संभावना

वहीं, मौसम विभाग ने बारिश व तापमान को लेकर अगले तीन महीने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी-मार्च तक सामान्य बारिश का आसार है। जनवरी में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। वहीं, जनवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जाएगा। इसका मतलब है कि रातों में ज्यादा ठंड नहीं रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। यानी दिन ठंडे रहेंगे।

    कहां पर कितना रहा तापमान

शहर

अधिकतम

न्यूनतम

अंबाला 10.8 8.9
भिवानी 13.1 11.0
फतेहाबाद 9.8 8.0
यमुनानगर 11.6 10.3
रोहतक 11.8 9.6
झज्जर 11.6 10.1
कुरुक्षेत्र 11.0 9.5
पंचकूला 12.6 9.9
बालसमंद 10.8 8.2
करनाल 9.6   6.6
                                                                                                                                 
                                                

                                                                                                                                 
                                                 (नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में)
        

दिसंबर में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं होती है। अगर ज्यादा बारिश हो तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा। उत्तर भारत के जलाशय मानसून की बारिश पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। इसलिए दिसंबर में कम बारिश से किसी तरह से कोई नुकसान नहीं होता। एके सिंह वैज्ञानिक, मौसम विभाग चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed