पांच बड़ी खबरें: 10वीं का रिजल्ट जारी, अमित शाह से मिले दुष्यंत, किसान आंदोलन पर भड़के विज
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया है। शुक्रवार को बोर्ड में अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद तीन बजे रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया गया। इस बार 10वीं कक्षा में कुल 3,13,345 बच्चों ने आवेदन किया था। आवेदन करने वाले 11628 बच्चे ऐसे थे, जिनकी कंपार्टमेंट थी। इन सभी को बोर्ड ने पास करके प्रमोट कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार परिणाम शत प्रतिशत रहा। कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम भी 100 फीसदी उत्तीर्ण रहा। परीक्षा परिणाम स्कूलों द्वारा दी गई इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी किया गया। उधर, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
इस बात की जानकारी अमित शाह ने ट्वीट कर दी। हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन पर गृह मंत्री अनिल विज ने नाराजगी जताई। कुछ दिन पहले गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी थी कि हरियाणा सरकार एक लाख कोरोनिल किट खरीदेगी। सरकार के इस फैसलों को अब हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इन सबके बीच खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपना जौहर दिखाने की ख्वाहिश रखने वाले हरियाणा के 34 पहलवानों को बड़ा झटका लग सकता है। आइए एक नजर डालते हैं प्रदेश की इन पांच बड़ी खबरों पर...
गृहमंत्री अमित शाह से मिले दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री ने अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से भी मुलाकात की। गुरुवार को अमित शाह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की थी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हरियाणा बोर्ड: 10वीं कक्षा का परिणाम जारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस बार कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया गया है और न ही कोई विद्यार्थी फेल हुआ है। परिणाम स्कूलों द्वारा दी गई इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिया गया। वहीं ओपन और प्राइवेट से आवेदन करने वाले बच्चों का परिणाम होल्ड कर लिया गया है। इसके अलावा उन बच्चों का परिणाम भी रोक लिया गया है, जिनके इंटरनल असेसमेंट के नंबर बोर्ड को नहीं मिले थे। विद्यार्थी यहां क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 34 पहलवानों के खेलने पर संकट
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 34 पहलवानों के खेलने पर संकट है। यूथ गेम्स के लिए चयनित पहलवानों को आवेदन करना होता है। मगर अभी तक किसी भी पहलवान ने आवेदन नहीं किया है। अब भारतीय कुश्ती संघ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को बाहर निकालने की चेतावनी जारी कर दी है। क्लिक कर पढ़ें विस्तृत खबर...
किसान आंदोलन पर भड़के अनिल विज
किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन की आड़ में कोई गुप्त एजेंडा पूरा किया जा रहा है। विज ने आशंका जताई कि किसानों का मुख्य एजेंडा अब कृषि कानून न रहकर कुछ और ही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
कोरोनिल किट खरीदने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती
हरियाणा सरकार द्वारा पतंजलि निर्मित कोरोनिल की एक लाख किट खरीद को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याची ने हरियाणा सरकार के इस निर्णय पर रोक लगाने की मांग की है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल इस याचिका पर जल्द ही सुनवाई होगी।फरीदाबाद निवासी अभिजीत ने यह याचिका दायर की है। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...