फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana top five news 11 August 2021

हरियाणा: ओलंपिक से लौटे सुमित का सोनीपत में भव्य स्वागत, खिलाड़ियों की सुविधाएं बढ़ाएगी सरकार, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें

Wed, 11 Aug 2021 06:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Aug 2021 06:07 PM IST
सार

खेलों में उपलब्धियां देखकर अन्य प्रदेश भी हरियाणा की खेल नीतियों को अपना रहे हैं। देश में अगर ओलंपिक मेडल बढ़ाने हैं तो सभी राज्यों को हरियाणा से सीखना होगा। राज्य में कुश्ती, बॉक्सिंग, हॉकी व कबड्डी के बाद अब शूटिंग, टेनिस, एथलेटिक्स के खिलाड़ी भी तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana top five news 11 August 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉकी खिलाड़ी सुमित बुधवार को सोनीपत पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। गांव तक लोगों ने रोड शो निकाला। उधर, हरियाणा सरकार ने टोक्यो ओलंपिक से सबक लिया है। सरकार अब पेरिस ओलंपिक पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी और खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं को बढ़ाएगी। प्रदेश में 200 नए कोचों की तैनाती की जाएगी। वहीं डाइट विशेषज्ञ भी भर्ती होंगे। सरकार नर्सरियों की संख्या लगभग 1000 तक ले जाएगी। पढ़ें हरियाणा की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


हरियाणा में दूसरी डोज को प्राथमिकता

हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के फ्रंटलाइन वर्कर्स को दोनों डोज देने के लिए एक सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खासतौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कैंप लगाए गए हैं, साथ ही कर्मचारियों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निकाय, पंचायती राज समेत सफाई कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स माना गया है। पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक पर सरकार की निगाहें

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्णिम प्रदर्शन के साथ हरियाणा ने भविष्य के लिए अनेक सबक भी लिए हैं। पेरिस ओलंपिक में इससे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश सरकार खेल सुविधाओं में बड़ा इजाफा करने जा रही है। 200 नए कोच के अलावा डाइट विशेषज्ञ भर्ती होंगे। खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ाकर लगभग 1000 की जाएगी। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से खेलना सीखे देश

खेलों की धरती बन चुके हरियाणा के खिलाड़ी हर बड़े खेल में अपनी दमदारी दिखाते हैं। इस बार टोक्यो ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि उनसे आगे कोई नहीं है। प्रदेश में बेहतर खेल सुविधाओं व सरकारी आर्थिक मदद से खिलाड़ियों की नींव मजबूत हुई है। पढ़ें विस्तृत खबर

सोनीपत में सुमित का रोड शो

टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हराकर 41 साल बाद पदक दिलाने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य सुमित कुराड़ का बुधवार को सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सुमित को दिल्ली से कार में लेकर आया गया। जहां हाईवे पर बहालगढ़ पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पढ़ें विस्तृत खबर

अनुदान प्राप्त कॉलेज के कर्मचारियों को अनुकंपा का लाभ देने से इनकार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अनुदान प्राप्त 97 शिक्षण संस्थानों के 2000 से ज्यादा कर्मचारियों को झटका देते हुए सिंगल बेंच के उस आदेश पर मुहर लगा दी, जिसमें कहा गया था कि यह कर्मचारी प्रबंधन के होते हैं सरकार के नहीं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर वह लाभ पाने के लिए दावा नहीं कर सकते। पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed