फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hockey player Sumit receives a grand welcome in Sonipat of Haryana

सोनीपत में सुमित का रोड शो: गांव पहुंचने पर हॉकी खिलाड़ी का भव्य स्वागत, लगे भारत माता के जयकारे

Wed, 11 Aug 2021 11:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Aug 2021 11:41 AM IST
सार

टोक्यो से लौटने के बाद हॉकी खिलाड़ी सुमित का हरियाणा के सोनीपत में भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने सुमित और भारत मां के जयकारे लगाए। बचपन में हॉकी स्टिक व जूतों की चाहत में मैदान में उतरे सुमित ने आज अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
Hockey player Sumit receives a grand welcome in Sonipat of Haryana
सोनीपत में सुमित का भव्य स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हराकर 41 साल बाद पदक दिलाने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य सुमित कुराड़ का बुधवार को सोनीपत पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सुमित को दिल्ली से कार में लेकर आया गया। जहां हाईवे पर बहालगढ़ पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया प्रभारी राजीव जैन भी स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे। कांस्य पदक लेकर बहालगढ़ पहुंचे सुमित का खेल प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ढोल-बाजे के साथ बहालगढ़ से गांव कुराड़ तक स्वागत जुलूस निकाला गया। शानदार स्वागत से सुमित गदगद नजर आए। इस दौरान सुमित ने खेल प्रेमियों का हाथ जोडक़र अभिवादन किया। बहालगढ़ से निकलते ही उनके पिता प्रताप सिंह जब स्वागत के लिए पहुंचे तो उन्होंने बेटे को सीने से लगा लिया। इस दौरान खेल प्रेमियों ने कहा कि हॉकी खिलाड़ियों ने अपने जुझारू जज्बे से कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवशाली क्षण प्रदान किया। 
विज्ञापन


टीम का सदस्य सुमित कुराड़ अभावों की मिट्टी में तपकर सोना बना है। खेल प्रेमियों ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम भले ही फाइनल में न पहुंच पाई हो लेकिन टीम के जुझारुपन ने सबका दिल जीत लिया। देश को पदक दिलाने वाली हॉकी के बेहतरीन मिडफील्डर सुमित व भारत मां के जयकारे लगाए जाते रहे। बचपन में हॉकी स्टिक व जूतों की चाहत में मैदान में उतरे सुमित ने आज अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed