फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana Talent Award and Hooda described Achievements

प्रतिभा सम्मान समारोह में हुडडा ने गिनवाईं उपलब्धियां

Wed, 10 Sep 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 10 Sep 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
haryana Talent Award and  Hooda described Achievements

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा प्रतिभा सम्मान समारोह-2014 में होनहारों को पुरस्कृत करने के लिए मंगलवार को पंचकूला में थे। उन्होंने प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया और चुनाव नजदीक होने के कारण अपनी उपलब्धियां भी गिनवाईं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। बात चाहे खेल की हो या शिक्षा या फिर इन्फ्रास्ट्रक्चर व प्रतिव्यक्ति निवेश, आय की...। पहले चौदहवें स्थान पर रह चुका राज्य हरियाणा अब पहले स्थान पर है। आगामी वर्षों में हरियाणा न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षा का हब होगा।
विज्ञापन


उपलब्धियों के बोल
- पंचकूला में निफ्ट के जमीन अधिग्रहण पर 100 करोड़ खर्च किए, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी 100 करोड़ रुपये की सहायता का निर्णय लिया है।
- केंद्र सरकार द्वारा हर राज्य में आईआईएम, आईआईटी व एम्स विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। हरियाणा में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सहित ये सभी संस्थान पहले से ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुरुक्षेत्र में भारतीय डिजाईन संस्थान, करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, फरीदाबाद में वाईएमसीए को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है।
- गुड़गांव में देश का पहला रक्षा विश्वविद्यालय, मेवात में मेडिकल कॉलेज, महेन्द्रगढ़ में केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाड़ी में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, भिवानी में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय है।
- हिसार में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जींद में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, रोहतक में पीजीआई को मेडिकल विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है।

- सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को न केवल करोड़ों रुपये का अनुदान दिया गया, बल्कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता भी दिलवाई गई।

चुनाव से पहले बदला हुड्डा का मूड
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा बदले-बदले से नजर आए। सम्मान समारोह के बाद चाय के दौरान सभी सफल उम्मीदवारों से उन्होंने निजी तौर पर मुलाकात कर बातचीत की। कन्वेंशन हॉल में युवाओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। हॉल के बाहर यह चर्चा आम हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed