फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Senior IAS Devendra Singh and Rajiv Arora retired

Haryana News: वरिष्ठ IAS देवेंद्र सिंह और राजीव अरोड़ा सेवानिवृत्त, सेवा विस्तार नहीं मिला

Sun, 31 Jul 2022 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 Jul 2022 10:07 PM IST
सार

राजीव अरोड़ा मूलरूप से पंजाब और देवेंद्र सिंह दिल्ली के रहने वाले हैं। देवेंद्र सिंह की पत्नी डॉ. वीणा सिंह स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक हैं, जबकि राजीव की पत्नी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, राज्य सूचना आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Haryana Senior IAS Devendra Singh and Rajiv Arora retired
देवेंद्र सिंह और राजीव अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी देवेंद्र सिंह और राजीव अरोड़ा सेवानिवृत्त हो गए। 1987 बैच के दोनों अधिकारियों के सेवानिवृत्ति आदेश मुख्य सचिव कार्यालय ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद रविवार देर शाम जारी कर दिए। केंद्र सरकार से इन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला। दोनों की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुए गृह, स्वास्थ्य, जेल, सीआईडी, न्याय प्रशासन, सिंचाई, नगर एवं ग्राम आयोजना व शहरी संपदा विभाग का कार्यभार नई नियुक्तियां होने तक इनके लिंक अधिकारी देखेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने देवेंद्र व अरोड़ा को दो साल का सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने खारिज कर दिया। इनकी सेवानिवृत्ति के बाद अहम विभाग मिलने का इंतजार कर रहे अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सेवा विस्तार के विरोध में लामबंद हो गए थे। जहां देवेंद्र और अरोड़ा ने सेवा विस्तार के लिए जोर लगाया, वहीं विरोधी आईएएस अधिकारियों ने पूरे तर्कों के साथ अपनी बात रखी। नतीजा यह निकला कि दो साल तो दूर, तीन महीने का सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति भी इनको नहीं मिली।
विज्ञापन


दो साल का सेवा विस्तार मांगना भी इनके खिलाफ गया। चूंकि, सेवानिवृत्त होने वाले किसी आईएएस को अभी तक केंद्र से दो साल का सेवा विस्तार नहीं मिला था। इन्हें अगर दिया जाता तो नया चलन शुरू होता और अन्य राज्यों की तरफ से भी अपने चहेते अधिकारियों को दो-दो साल का सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास पहुंचते, जिससे कि पूरी प्रणाली ही बदल जाती। इसे देखते हुए केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग नई परंपरा डालने से बचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने भी आईएएस के विरोध को देखते हुए इन्हें तीन महीने की पुनर्नियुक्ति नहीं दी। दोनों ही अफसर सरकार के विश्वासपात्रों में रहे हैं, इसलिए जल्दी इन्हें अहम पदों पर समायोजित करने से इनकार नहीं किया जा सकता। राजीव अरोड़ा मूलरूप से पंजाब और देवेंद्र सिंह दिल्ली के रहने वाले हैं। 

देवेंद्र सिंह की पत्नी डॉ. वीणा सिंह स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक हैं, जबकि राजीव की पत्नी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, राज्य सूचना आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। राजीव अरोड़ा के पास स्वास्थ्य, गृह, जेल, सीआईडी, न्याय प्रशासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अलावा कोविड के नोडल अधिकारी का जिम्मा था। देवेंद्र सिंह सिंचाई एवं जल संसाधन, नगर एवं ग्राम आयोजना, शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे।

दास, अरुण गुप्ता व जी. अनुपमा की बढ़ी जिम्मेदारी
राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास गृह विभाग के लिंक अधिकारी हैं। इसलिए गृह, सीआईडी, जेल व न्याय प्रशासन विभाग का कामकाज फिलहाल उनके जिम्मे रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की लिंक अधिकारी चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा हैं, इस स्वास्थ्य का पूरा जिम्मा उन पर आ गया है। 

नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के लिंक अधिकारी शहरी संपदा विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता हैं। वह नगर एवं ग्राम आयोजना और शहरी संपदा का कामकाज देखेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली में हैं। ऐसे में नए अफसरों को इन अहम विभागों का जिम्मा सोमवार या अगले कुछ दिनों में मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed