फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Senior IAS Ashok Khemka again transferred

आईएएस अशोक खेमका का 51वीं बार तबादला, ट्वीट कर बयां किया दर्द

Mon, 13 Nov 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Haryana Senior IAS Ashok Khemka again transferred
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : file photo
हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका को एक बार फिर तबादले की मार झेलनी पड़ी है। सरकार ने इस बार उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से हटाकर खेल एवं युवा मामले विभाग का प्रधान सचिव लगाया है।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में खेमका की सक्रियता सरकार को रास नहीं आई। खेमका विभाग में लंबे समय से चले आ रहे भ्रष्टाचार की परतें खोलना शुरू कर चुके थे, अगर और कुछ समय विभाग में रहते तो बड़ी मछलियां बेनकाब हो सकती थीं। खेमका के खुलासों की आंच सीधे सरकार पर आने की भी संभावना थी। विभाग की सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग होने का मामला खेमका पहले ही सार्वजिनक कर चुके हैं।
विज्ञापन


खेमका सहित सरकार ने रविवार देर शाम 13 आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए हैं। खेमका अब खेल मंत्री अनिल विज के विभाग का जिम्मा संभालने जा रहे हैं। विज पहले ही खेमका के मुरीद हैं और अनेक बार उनकी ईमानदारी की तारीफ कर चुके हैं। अब दोनों का एक साथ काम करने का अनुभव कैसा रहेगा, यह भविष्य के गर्भ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेमका ने ट्वीट में बयां किया तबादले का दर्द

Haryana Senior IAS Ashok Khemka again transferred
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : File Photo
आईएएस अशोक खेमका ने 51वां तबादला होने के बाद ट्वीट के जरिए मन की टीस उजागर की है। खेमका ने तबादला आदेश जारी होने के बाद आठ बजकर 13 मिनट पर ट्वीट किया। उसमें खेमका ने लिखा कि अनेक काम प्लान किए थे। एक और तबादले की खबर आ गई।

अवतरण एक बार फिर धमाकेदार रहा। निहित स्वार्थ जीत गए। पूर्वानुभव, लेकिन यह अस्थायी है। नए जोश और ऊर्जा के साथ नई शुरूआत करूंगा। सूत्रों के अनुसार खेमका सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नशा मुक्ति केंद्रों में चल रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वाले थे, साथ ही बिना पद के हैल्परों की नियुक्तियों का कच्चा चिट्ठा भी उनके हाथ लग गया था। इससे पहले कि वह बड़ा खुलासा करता, उन्हें विभाग से ही चलता कर दिया गया। 

इन आईएएस के भी हुए तबादले

Haryana Senior IAS Ashok Khemka again transferred
Haryana Transfer - फोटो : File Photo
आईएएस नवराज संधू को विजिलेंस विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सुनील गुलाटी मत्स्य विभाग से हटा दिए गए हैं। उन्हें हरियाणा मिनर्लस लिमिटेड नई दिल्ली का चेयरमैन लगाया गया है। वह केंद्र प्रायोजित स्कीमों के समन्वयक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

धीरा खंडेलवाल को सांस्कृति मामले विभाग व अभिलेखागार, पुरात्व व संग्राहलय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। ज्योति अरोड़ा तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगी। सुमिता मिश्रा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। वह मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगी।

पंकज अग्रवाल को आपूर्ति एवं निपटान विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शेखर विद्यार्थी निदेशक पर्यावरण, सीईओ खादी व ग्रामोद्योग के साथ हैफेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। साकेत कुमार निदेशक आयुष को विशेष सचिव गृह विभाग प्रथम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। चंद्र प्रकाश विशेष सचिव वन के अलावा हरियाणा सचिवालय स्थापना विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।

भूपिेंद्र सिंह प्रबंध निदेशक डेयरी विकास कोऑपरेटिव फेडरेशन लगाए गए हैं। उन्हें वित्त विभाग के विशेष सचिव का भी अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। गीता भारती अनुसचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की निदेशक लगाई गई हैं। शालीन अब निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध विभाग का कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed