{"_id":"5b48c0544f1c1b4d748b45c9","slug":"haryana-s-obc-faces-place-in-team-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पिछड़ा वर्ग को साधने में जुटी कांग्रेस, ओबीसी चेहरों को राहुल गांधी की टीम में मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पिछड़ा वर्ग को साधने में जुटी कांग्रेस, ओबीसी चेहरों को राहुल गांधी की टीम में मिली जगह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के दो युवा ओबीसी चेहरों को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम में जगह मिली है। राष्ट्रीय ओबीसी सेल का गठन करते हुए राहुल ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हरियाणा को भी तवज्जो दी है। वैसे तो राष्ट्रीय स्तर पर कुल 11 नियुक्तियां हुईं, लेकिन अहम बात यह है, इनमें से दो युवा हरियाणा से हैं। अहीरवाल के युवा कांग्रेसी अभिमन्यु राव को ओबीसी सेल का राष्ट्रीय संयोजक व एडवोकेट अनिल सैनी को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई नियुक्तियों का पत्र पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने जारी कर दिया है। अनिल सैनी मूल रूप से रोहतक के रहने वाले हैं और लंबे समय से पिछड़ा वर्ग की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने पिछड़ा वर्ग एकता मंच भी बनाया हुआ है।
पिछले दिनों नई दिल्ली में उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। उन्होंने राहुल के साथ बातचीत में राष्ट्रीय राजनीति में पिछड़ा वर्ग वोट बैंक, वर्ग की समस्याओं एवं मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की थी। दोनों की युवा नेताओं की नियुक्तियों को कांग्रेस की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग का खासा वोट बैंक हैं।
विज्ञापन
इसे का परंपरागत वोट बैंक माना जाता रहा है, लेकिन बीते लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के इस वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई थी। इससे जहां लोकसभा में कांग्रेस की एक ही सीट आई, वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र 15 सीटों पर सिमट गई। राहुल गांधी ओबीसी के युवा चेहरों को आगे लाकर प्रदेश में फिर से अपना वोट बैंक पक्का करना चाहते हैं। उनकी यह रणनीति कितनी कारगर सिद्घ होती है, यह 2019 में साफ हो जाएगा।