फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's OBC faces place in Team Rahul

हरियाणा में पिछड़ा वर्ग को साधने में जुटी कांग्रेस, ओबीसी चेहरों को राहुल गांधी की टीम में मिली जगह

Sat, 14 Jul 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jul 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana's OBC faces place in Team Rahul
फाइल फोटो
हरियाणा के दो युवा ओबीसी चेहरों को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम में जगह मिली है। राष्ट्रीय ओबीसी सेल का गठन करते हुए राहुल ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हरियाणा को भी तवज्जो दी है। वैसे तो राष्ट्रीय स्तर पर कुल 11 नियुक्तियां हुईं, लेकिन अहम बात यह है, इनमें से दो युवा हरियाणा से हैं। अहीरवाल के युवा कांग्रेसी अभिमन्यु राव को ओबीसी सेल का राष्ट्रीय संयोजक व एडवोकेट अनिल सैनी को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई नियुक्तियों का पत्र पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने जारी कर दिया है। अनिल सैनी मूल रूप से रोहतक के रहने वाले हैं और लंबे समय से पिछड़ा वर्ग की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने पिछड़ा वर्ग एकता मंच भी बनाया हुआ है।
विज्ञापन


पिछले दिनों नई दिल्ली में उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। उन्होंने राहुल के साथ बातचीत में राष्ट्रीय राजनीति में पिछड़ा वर्ग वोट बैंक, वर्ग की समस्याओं एवं मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की थी। दोनों की युवा नेताओं की नियुक्तियों को कांग्रेस की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग का खासा वोट बैंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे का परंपरागत वोट बैंक माना जाता रहा है, लेकिन बीते लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के इस वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई थी। इससे जहां लोकसभा में कांग्रेस की एक ही सीट आई, वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र 15 सीटों पर सिमट गई। राहुल गांधी ओबीसी के युवा चेहरों को आगे लाकर प्रदेश में फिर से अपना वोट बैंक पक्का करना चाहते हैं। उनकी यह रणनीति कितनी कारगर सिद्घ होती है, यह 2019 में साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed