{"_id":"5e11c0a98ebc3e87e13bf85a","slug":"haryana-s-hospitals-will-soon-get-450-regular-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों को जल्द मिलेंगे 450 नियमित डॉक्टर, यहां होंगे इंटरव्यू, आरक्षण का लाभ भी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों को जल्द मिलेंगे 450 नियमित डॉक्टर, यहां होंगे इंटरव्यू, आरक्षण का लाभ भी मिलेगा
Sun, 05 Jan 2020 04:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Jan 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में 450 स्थायी डॉक्टरों की जल्द नियुक्ति होगी। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए करीब 450 नियमित डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रतिदिन ‘वॉक इन इंटरव्यू’ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर सूरजभान कंबोज ने बताया कि चिकित्सकों के इंटरव्यू के लिए सभी कार्य दिवसों के दौरान स्वास्थ्य भवन में सुबह ग्यारह बजे का समय रखा गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है, जहां आवेदन करने हेतु फॉर्म एवं सभी हिदायतें दी गई है।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को अलग से कॉल लेटर नहीं भेजे जाएंगे, इसलिए आवेदकों को नियमित आधार पर वेबसाइट देखते रहना चाहिए। डॉक्टर कंबोज ने बताया कि नियमित आधार पर भरे जाने वाले इन चिकित्सकों के पदों हेतु आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 87, अनुसूचित जाति के लिए 290, बीसीए के लिए 17, बीसीबी के लिए 8, ईएसएम के 28 तथा ईडब्लूएस के 17 पद आरक्षित हैं। इनमें पीएच के 53 तथा ईएसपी के 5 पदों हेतु होरिजेंटल व वर्टिकल आरक्षण की व्यवस्था शामिल है। आरक्षण का लाभ हरियाणा के मूल निवासी ही उठा सकते हैं।
विज्ञापन