फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड़ताली रोडवेज कर्मियों पर कहर बनकर टूटी पुलिस, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा...देखें पूरा घटनाक्रम

Thu, 06 Sep 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Sep 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
haryana roadways strike police lathi charge
पुलिस ने किया लाठी चार्च
हरियाणा सरकार की किलोमीटर स्कीम के विरोध में चक्का जाम करना रोडवेज कर्मचारियों को भारी पड़ा। हाईकोर्ट के आदेशानुसार सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध बेहद सख्त रवैया अपनाया। एस्मा के बावजूद चक्का जाम कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला व चंडीगढ़ डिपो में जमकर लाठियां भांजी।


बसें चलाने से रोकने वाले कर्मचारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे कुछ कर्मचारियों को चोटें आई हैं। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती तक कराना पड़ा। फतेहाबाद, हिसार, सिरसा व जींद डिपो में पुलिस ने हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया है। 
haryana roadways strike police lathi charge
हड़तालियों पर कार्रवाई करते पुलिसकर्मी
रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से किलोमीटर स्कीम के तहत लाई जा रहीं 720 बसों का विरोध कर रहे हैं। बीते माह हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने पांच सितंबर को चक्का जाम का एलान किया था। इसके बाद सरकार ने कमेटी को वार्ता के लिए भी बुलाया, मगर बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद सरकार ने एस्मा लागू कर रोडवेज कर्मियों की हड़ताल छह महीने के लिए पाबंदी लगा दी थी। बावजूद  इसके बुधवार को रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम किया। 

कुछ डिपो में मंगलवार शाम से ही बसें चलानी बंद कर दी गई थीं। इसे देखते हुए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया और सभी डिपो पर भारी पुलिस बल तैनात किया। एसडीएम की ड्यूटी भी मौके पर लगाई गई। रोडवेज कर्मियों ने जैसे ही बुधवार सुबह बसें रोकने का सिलसिला शुरू किया, पुलिस-प्रशासन सख्ती बरतनी शुरू कर दी। जब हड़ताली कर्मचारी नहीं माने व जबरन बसें चलाने की कोशिश की तो लाठीचार्ज किया गया। 

सुबह हालांकि बस सेवा बाधित रही, लेकिन दोपहर बाद अनेक डिपो से सरकार ने बसों का संचालन शुरू करा दिया। हालांकि, लंबे रूट पर नौ पड़ोसी राज्यों में बस सेवा बाधित रही। उधर, कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने से रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी खफा है। कमेटी ने छह सितंबर को जींद में आपात बैठक बुलाई है। इसमें हड़ताल की समीक्षा कर कमेटी आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
haryana roadways strike police lathi charge
रोडवेज हड़ताल
भड़की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने दी चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य हरिनारायण शर्मा, अनूप सहरावत, दलबीर किरमारा, बाबूलाल यादव, जयभगवान कादियान, बलवान सिंह दोदवा व नसीब जाखड़ ने कहा कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने अपनी घोषणा के अनुसार किलोमीटर स्कीम के विरोध में चक्का जाम किया। कर्मचारी बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की आवाज को दबाने के लिए कई डिपो में लाठीचार्ज करवाया। 

कमेटी सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करती है। कमेटी सदस्यों ने चेतावनी दी है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। किलामीटर स्कीम किसी सूरत में लागू नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana roadways strike police lathi charge
रोडवेज हड़ताल
सर्व कर्मचारी संघ, महासंघ व बीएमएस से जुड़ी यूनियनों पर सांठगांठ का आरोप
हरिनारायण शर्मा व दलबीर किरमारा सहित कमेटी सदस्यों ने कर्मचारी महासंघ, सर्व कर्मचारी संघ व बीएमएस से जुड़ी हुई रोडवेज यूनियनों पर सरकार के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे इन यूनियनों का असली चेहरा रोडवेज कर्मचारियों के सामने आ गया है।  ये यूनियनें अगर सरकार का साथ न देती तो 720 बसों को किलोमीटर स्कीम पर आने से रोका जा सकता था।
             
 
विज्ञापन
haryana roadways strike police lathi charge
रोडवेज हड़ताल
संयुक्त संघर्ष समिति छह सितंबर को करेगी प्रदर्शन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह धनखड़, इंद्र सिंह बधाना, सरबत सिंह पूनिया व पहल सिंह तंवर ने हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर लाठीचार्ज व गिरफ्तारी की निंदा की है। संघर्ष समिति नेताओं ने सभी गिरफ्तार कर्मचारियों को तुरंत बिना शर्त रिहा करने व कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे रद करने की मांग भी उठाई है। 

लोकतंत्र में आंदोलन करने वाले कर्मचारियों पर एस्मा लगाना अनुचित है। हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई की गई तो सरकार को निर्णायक आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। 6 सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारी सभी जिलों में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed