{"_id":"609576948ebc3ef6413b1525","slug":"haryana-reports-13867-new-cases-and-162-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में थमने लगा कोरोना: 24 घंटे में 13867 नए संक्रमित मिले, 13584 ठीक हुए, 162 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में थमने लगा कोरोना: 24 घंटे में 13867 नए संक्रमित मिले, 13584 ठीक हुए, 162 की मौत
Fri, 07 May 2021 10:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 May 2021 10:54 PM IST
सार
बुधवार को 15416 और गुरुवार को 14840 नए केस मिले थे। ऐसे में संक्रमण दर में भी गिरावट आ रही है, जो कि 29 प्रतिशत से 26.27 प्रतिशत रह गई है। इस समय प्रदेश में 115963 सक्रिय मरीज हैं। मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत है। रोजाना 52 हजार के करीब नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में शुक्रवार को 13867 नए कोरोना संक्रमित मिले और 162 मरीजों की मौत हुई। राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 13584 मरीजों ने कोरोना को मात दी। नए केसों का आंकड़ा भी पिछले दो दिनों के मुकाबले कम रहा। बुधवार को 15416 और गुरुवार को 14840 नए केस मिले थे। ऐसे में संक्रमण दर में भी गिरावट आ रही है, जो कि 29 प्रतिशत से 26.27 प्रतिशत रह गई है। इस समय प्रदेश में 115963 सक्रिय मरीज हैं। मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत है। रोजाना 52 हजार के करीब नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कहां कितनी मौत
हिसार में 22, पानीपत में 21, फतेहाबाद 18, गुरुग्राम 17, भिवानी 12, जींद 11, अंबाला-करनाल में 10-10, फरीदाबाद-कैथल 8-8, यमुनानगर 7, पंचकूला, कुरुक्षेत्र-सिरसा में 4-4 और सोनीपत व झज्जर में 3-3 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
गुरुग्राम के बाद महेंद्रगढ़ में बढ़ रहे केस
गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार व महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को गुरुग्राम में 3588, फरीदाबाद 1587, सोनीपत 1075, हिसार 1143 व महेंद्रगढ़ में 877 संक्रमण के नए केस आए हैं। करनाल 500, जींद 469, अंबाला 407, पानीपत 498, रोहतक 400, पंचकूला 523, यमुनानगर 403, सिरसा 459, पलवल 234, फतेहाबाद 404, नूंह 181, चरखी दादरी 76 केस मिले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 4033 गंभीर मरीज
मीडिया बुलेटिन के अनुसार, मेडिकल कॉलेज, सरकारी व निजी अस्पतालों में कुल 9188 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और कुल 4033 मरीज वेंटिलेटर या फिर आईसीयू में हैं।