फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Received Vaccine for Vaccination Of 18-45 Age Group 

अच्छी खबर: हरियाणा को 18+ के टीकाकरण के लिए वैक्सीन मिली, रविवार से शुरू होगा वैक्सीनेशन 

Sat, 01 May 2021 10:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 May 2021 10:04 PM IST
सार

हरियाणा को कुल 66 लाख वैक्सीन आवंटित की गई हैं। ये वैक्सीन अलग अलग फेज में मिलेंगी।  

विज्ञापन
Haryana Received Vaccine for Vaccination Of 18-45 Age Group 
corona vaccine - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीके की कमी की खबरों के बीच हरियाणा को शनिवार को अच्छी खबर मिली। हरियाणा को 18+ के वैक्सीनेशन के लिए कोरोना वैक्सीन की पहली आपूर्ति मिल गई। इस चरण में 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगनी है। हरियाणा को कुल 66 लाख वैक्सीन आवंटित की गई हैं। ये वैक्सीन अलग-अलग फेज में मिलेंगी। पहले चरण की वैक्सीन अलग-अलग जिलों में भेज दी गई है। ऐसे में हरियाणा में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का अगला चरण रविवार से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

वहीं हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा 25 मीट्रिक टन और बढ़ गया है। अब हरियाणा को केंद्र से 257 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी। लिंडे सेलेकी से 25 मीट्रिक टन ऑक्सीजन और मिलेगी। ओडिशा के लिए भेजे गए टैंकर भी शनिवार को  और ऑक्सीजन लेकर हरियाणा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए शुरू हो रहे टीकाकरण के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने कोविड वैक्सीन की 50 लाख डोज का ऑर्डर दिया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि 50 लाख टीके 1 महीने के लिए पर्याप्त हैं। अभी 1 लाख टीके प्रतिदिन लगाने की क्षमता है। नए पंजीकरण के हिसाब से इसे डेढ़-दो लाख तक बढ़ा सकते हैं। सीएचसी, पीएचसी और स्वयं सेवी संस्थाओं के अस्पताल में भी टीकाकरण 1 मई से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लॉकडाउन नहीं पर सख्ती करेंगे
मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि लॉकडाउन नहीं करेंगे। गतिविधियों को पूरी तरह रोकने से पूरा आर्थिक चक्र भी रुक जाता है। गैर जरूरी गतिविधियों को शाम 6 बजे के बाद पूरी तरह बंद कर आगे बढ़ेंगे। कोरोना की स्थितियां अगर भविष्य में नहीं सुधरती हैं तो नई व्यवस्थाएं बनाएंगे, लेकिन उद्योगों को बंद नहीं करेंगे। ऑक्सीजन सिलिंडर का भंडारण घरों में अनावश्यक रूप से न करें। उन्होंने कहा कि कोविड के संकट में निराशा का वातावरण न बनने दें, उत्साह का माहौल बनाये रखें। यह मनुष्य की लाई नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed