फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Rajya Sabha MP Karthik Sharma expressed happiness over Kuldeep Bishnoi joining BJP

Haryana: कुलदीप बिश्नोई के भाजपाई बनने पर सांसद कार्तिक शर्मा ने दी बधाई, कहा-पार्टी को मिलेगी मजबूती

Fri, 05 Aug 2022 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Aug 2022 12:57 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई वरिष्ठ नेता हैं। कुलदीप और उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का प्रदेश का राजनीति में खासा दखल रहा है। उनके पिता राजनीति में एक बड़ा हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
Haryana Rajya Sabha MP Karthik Sharma expressed happiness over Kuldeep Bishnoi joining BJP
सांसद कार्तिक शर्मा ने कुलदीप बिश्नोई को दी बधाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व दिग्गज कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने पर हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा ने खुशी जाहिर की है। शर्मा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में आने से पार्टी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोनों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के भाजपा ज्वाइन करने से साफ हो गया है कि कांग्रेस की नीतियां जनहित में हैं ही नहीं। वे भाजपा में आने के कुलदीप बिश्नोई के फैसले का स्वागत करते हैं और उनका अभिनंदन करते हैं। 

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि कुलदीप का फैसला बिल्कुल उचित है। जहां तक कांग्रेस की बात है तो इसने जनता को झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं दिया। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस से लोगों को मोह भंग हो चुका है। भविष्य में कांग्रेस को इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। कांग्रेस ने जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी और उसका ही परिणाम है कि पार्टी के दिग्गज नेता इससे छिटक रहे हैं। 
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई वरिष्ठ नेता हैं। कुलदीप और उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का प्रदेश का राजनीति में खासा दखल रहा है। उनके पिता राजनीति में एक बड़ा हस्ताक्षर हैं। कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस का बड़ा नुकसान तय है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मेरी मदद की थी। वो या उनके बेटे जब आदमपुर से चुनाव लड़ेंगे, हम उनकी हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक शर्मा ने कहा कि फिलहाल जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं, उनसे साफ है कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और आम जन में पार्टी के प्रति रोष है। कांग्रेस लोगों को महज सब्जबाग दिखाती रही है और अंतत साफ हो गया है कि पार्टी महज झूठे वादों का पिटारा है। आगे उन्होंने कहा कि जो लोगों का रुझान है, वो स्पष्ट तौर पर भाजपा व मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के पक्ष है। ये भाजपा सरकार की बेहतर नीतियों का ही नतीजा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed