फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police will interrogate Dera's Chairperson Vipasana Insan

जानिए, किससे हुई थी राम रहीम की मुहबोली बेटी हनीप्रीत की आखिरी बात?

Thu, 14 Sep 2017 09:19 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 14 Sep 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police will interrogate Dera's Chairperson Vipasana Insan
honey preet and ram rahim - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन बिपासना को भी पुलिस जांच में शामिल किया जा सकता है। पहले से ही पुलिस के रडार पर रही डेरा की 45 सदस्यीय कोर कमेटी की भी जांच की तैयारी है। डेरा प्रमुख को पंचकूला में दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को हुई हिंसा के बाद से फरार हनीप्रीत और आदित्य इंसा की गिरफ्तारी के लिए रॉ सहित तमाम एजेंसियों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा मामले में पुलिस को अब तक कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनकी जांच जारी है। डेरा सिरसा से भारी संख्या में हार्ड डिस्क बरामद हुई हैं। डेरे के आईटी प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ चल रही है और 60 हार्ड डिस्क और फुटेज को डिलीट करने की कोशिश की गई, बावजूद इसके पुलिस तमाम पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।       
विज्ञापन


गौरतलब है कि हनीप्रीत के फरार होने के बाद से अलग-अलग साध्वियों ने बातचीत में यह साफ किया है कि हनीप्रीत और बिपासना एक दूसरे के बारे में जानकारियां रखती रही हैं। लुक आउट नोटिस के बाद से फरार हनीप्रीत तक पहुंचने के लिए पुलिस बिपासना को भी जांच में शामिल कर सकती है। माना जा रहा है कि इससे कुछ और जानकारियां मिल सकती हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

बिपासना से 25 अगस्त को हुई थी हनीप्रीत की बातचीत

Haryana Police will interrogate Dera's Chairperson Vipasana Insan
डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना इंसां - फोटो : File Photo
बिपासना से 25 अगस्त को हुई थी हनीप्रीत की बातचीत
25 अगस्त के बाद से फरार हनीप्रीत के लिए राजस्थान, नेपाल सहित अन्य शहर सुर्खियाें में रहे। लेकिन अब तक मिले सुराग को पुख्ता नहीं किया जा सका है। सिरसा पुलिस के मुताबिक जिस मोबाइल से हनीप्रीत ने 25 अगस्त को रात 11 बजे डेरा चेयरपर्सन बिपासना से बातचीत की वह मोबाइल राजस्थान से बरामद हुआ था। बिपासना भी स्वीकार कर चुकी हैं कि 25 अगस्त की रात को उनकी हनीप्रीत से मोबाइल पर बात हुई थी। हनीप्रीत और आदित्य इंसा की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं।

लग्जरी गाड़ियों के मालिकों को भी नोटिस       
डीजीपी ने बताया कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ पंचकूला पहुंचीं 170 गाड़ियों में से 65 को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। इनमें कई लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं। सभी के मालिकों को नोटिस भेजकर जांच के लिए बुलाया गया है।       

पंजाब पुलिस के पांच कर्मियों को नोटिस, बढ़ेगा जांच का दायरा      
डीजीपी ने कहा कि पंचकूला की सीबीआई अदालत से डेरा प्रमुख को भगाने में पंजाब पुलिस के कुल आठ कर्मचारी शामिल थे, जिनमें तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से एक रिमांड पर, जबकि दो न्यायिक हिरासत में हैं। पंजाब पुलिस के पांच अन्य कर्मियों को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। पंचकूला पहुंचने वालों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ पुलिस का भी एक कर्मी शामिल है। डेरा प्रकरण में जांच का दायरा हरियाणा से बाहर के प्रदेशों तक भी जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed