फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police seized 60 Hard Disks from dera sacha sauda

हार्डडिस्क से खुले हिंसा के कई राज, हथियार और डंडे लेकर तैयार दिखे लोग

Thu, 14 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police seized 60 Hard Disks from dera sacha sauda
Dera Sacha Sauda, Sirsa - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा के आईटी विंग के हेड विनीत कुमार से बरामद हार्ड डिस्क से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। 25 अगस्त के दिन डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जब सजा सुनाई गई उसके बाद डेरा प्रेमियों की क्या गतिविधियां रहीं, इसका रिकॉर्ड पुलिस को मिला है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उस दिन डेरा प्रेमी हाथों में हथियार और डंडे लेकर हिंसा के लिए तैयार थे। इसी आधार पर पुलिस को लोगों तक पहुंचने में आसानी होगी जो 25 अगस्त को सिरसा में हुई हिंसा में शामिल थे। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार डेरा के सत्संग भवन हॉल में जमा हजारों डेरा प्रेमी फुटेज में साफ दिखाई दे रहे हैं। देशद्रोह के मामले में नामजद आईटी विंग हेड विनीत निवासी फरीदाबाद को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। विनीत की निशानदेही पर बरामद हार्ड डिस्क सिरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस जल्द ही उन उपद्रवियों की पहचान करेगी जिन्होंने हिंसा की थी। 
विज्ञापन


बता दें कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने साध्वी रेप मामले में जैसे ही दोषी करार दिया, सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा से हजारों अनुयायी डेरे से बाहर निकलकर हिंसा पर उतर आए। पहले बेगू के बिजली घर को आग के हवाले किया, बाद में वीटा मिल्क प्लांट में आग लगा दी। डेरा अनुयायी सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। हालत बेकाबू होते देख उपायुक्त प्रभजोत सिंह को गोली चलाने का आदेश देना पड़ा। इसके बाद सुरक्षा बलों की फायरिंग में छह डेरा अनुयायियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed