{"_id":"59b91fc44f1c1b1b0e8b48d3","slug":"haryana-police-seized-60-hard-disks-from-dera-sacha-sauda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डडिस्क से खुले हिंसा के कई राज, हथियार और डंडे लेकर तैयार दिखे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डडिस्क से खुले हिंसा के कई राज, हथियार और डंडे लेकर तैयार दिखे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda, Sirsa
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के आईटी विंग के हेड विनीत कुमार से बरामद हार्ड डिस्क से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। 25 अगस्त के दिन डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जब सजा सुनाई गई उसके बाद डेरा प्रेमियों की क्या गतिविधियां रहीं, इसका रिकॉर्ड पुलिस को मिला है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उस दिन डेरा प्रेमी हाथों में हथियार और डंडे लेकर हिंसा के लिए तैयार थे। इसी आधार पर पुलिस को लोगों तक पहुंचने में आसानी होगी जो 25 अगस्त को सिरसा में हुई हिंसा में शामिल थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डेरा के सत्संग भवन हॉल में जमा हजारों डेरा प्रेमी फुटेज में साफ दिखाई दे रहे हैं। देशद्रोह के मामले में नामजद आईटी विंग हेड विनीत निवासी फरीदाबाद को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। विनीत की निशानदेही पर बरामद हार्ड डिस्क सिरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस जल्द ही उन उपद्रवियों की पहचान करेगी जिन्होंने हिंसा की थी।
बता दें कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने साध्वी रेप मामले में जैसे ही दोषी करार दिया, सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा से हजारों अनुयायी डेरे से बाहर निकलकर हिंसा पर उतर आए। पहले बेगू के बिजली घर को आग के हवाले किया, बाद में वीटा मिल्क प्लांट में आग लगा दी। डेरा अनुयायी सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। हालत बेकाबू होते देख उपायुक्त प्रभजोत सिंह को गोली चलाने का आदेश देना पड़ा। इसके बाद सुरक्षा बलों की फायरिंग में छह डेरा अनुयायियों की मौत हो गई थी।