फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana police arrested ram rahim driver harmel singh

राम रहीम का एक और करीबी लगा पुलिस के हाथ, कई राज खोल सकता है

Fri, 15 Sep 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 15 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
haryana police arrested ram rahim driver harmel singh
Ram Rahim - फोटो : File Photo
साध्वी रेप केस में जेल में कैद राम रहीम का एक और करीबी पुलिस के हाथ लगा है। वह बाबा और डेरा सच्चा सौदा के कई राज खोल सकता है। 28 अगस्त को सिरसा के गांव कोटली के पास लैंड क्रूज़र गाड़ी में लगी आग मामले में डिंग थाना पुलिस ने लैंड क्रूजर गाड़ी के ड्राईवर हरमेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डिंग थाना प्रभारी जंगीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम हरमेल सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी श्रीगंगानगर (राजस्थान) बताया है। हरमेल सिंह राम रहीम के गैराज में उसकी गाड़ियां ठीक करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस हरमेल से अभी और पूछताछ करेगी और पूछताछ के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आग किसने लगाई या आग लगी, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है की इस घटना में कुछ और भी लोग थे जो दूसरी गाड़ी में सवार थे, सभी ने मिल कर लग्जरी गाड़ी को आग लगाई या उस गाड़ी को आग लगी इसकी जांच की जा रही है। पुलिस तभी से आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। एक आरोपी हरमेल सिंह को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंड क्रूजर को आग लगाकर सबूत नष्ट करने के आरोप

haryana police arrested ram rahim driver harmel singh
राम रहीम
वहीं अभी तक पूछताछ में हरमेल सिंह ने कई खुलासे किये हैं। हरमेल सिंह को 25 अगस्त को फूलकां के पास डेरे की लैंड क्रूजर गाड़ी को आग लगाकर सबूत नष्ट करने के आरोप में पकड़ा गया है। बुधवार सुबह डिंग थाना पुलिस ने हरमेल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। हरमेल सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह डेरा प्रमुख की गाड़ियां ठीक करता था। डेरे में बाबा की गाड़ियों की मरम्मत करने के लिए बड़ा गैरेज है।

हरमेल ने पांच लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं, जो 28 अगस्त की दोपहर उसके साथ थे। ये लोग दूसरी गाड़ी में सवार थे। हरमेल ने बताया कि उसे केवल गाड़ी ड्राइव करने के लिए कहा गया था। गाड़ी के अंदर क्या-क्या चीजें थीं, यह उसे नहीं मालूम। दूसरी गाड़ी में सवार लोगों को ही पता है गाड़ी में क्या था। इन लोगों ने फूलकां के पास गाड़ी रुकवाई और दूसरी गाड़ी में पड़ी पेट्रोल से भरी बोतलें निकालीं और लैंड क्रूजर के अंदर फेंककर आग लगा दी।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव जैतसर निवासी हरमेल सिंह के बताए गए नामों पर पुलिस उक्त लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी है। लैंड क्रूजर गाड़ी डेरा सच्चा सौदा के नाम पंजीकृत है। इसे महाराष्ट्र से खरीदा गया था। मिस्त्री हरमेल डेरा के बारे में कई राज जानता है, पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान काफी अहम जानकारियां उससे मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed