फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana open school, online application will start from 21 November

हरियाणा ओपन स्कूल: 21 से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, सारी जानकारी यहां देखें

Sat, 18 Nov 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sat, 18 Nov 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
Haryana open school, online application will start from 21 November
- फोटो : File Photo
हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी पूर्ण विषय (फ्रेश केटेगरी) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। 21 नवंबर से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन कर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि जो परीक्षार्थी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के लिए पूर्ण विषय (फ्रेश केटेगरी) के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओरआरजी डॉट कॉम पर ऑनलाइन आवेदन बिना विलंब शुल्क के 21 नवंबर से 11 दिसंबर कर सकते हैं। इसके बाद 12 दिसंबर से 18 दिसंबर 100 रुपये विलंब शुल्क और 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क आवेदन के समय भरना होगा।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा के लिए वांछित दस्तावेजों में जन्म प्रमाण-पत्र या विद्यालय छोड़ने का प्रमाण-पत्र (एसएलसी) या सरकारी अस्पताल द्वारा जारी जन्मतिथि संबंधी प्रमाण-पत्र शामिल हैं। इसी तरह सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए वांछित दस्तावेजों में सेकेंडरी पास प्रमाण-पत्र तथा सेकेंडरी पास होने के बाद डेढ़ वर्ष का गैप होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी के कारण समय पर आवेदन न करने की अवस्था में किसी परीक्षार्थी को समय छूट नहीं दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित पूर्ण जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed