फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana MC Election Result 2020 LIVE : किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में भाजपा की करारी हार, दो नगर निगम और तीन नगरपालिकाओं में शिकस्त

Wed, 30 Dec 2020 03:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 03:42 PM IST
खास बातें

हरियाणा में 27 दिसंबर को संपन्न निकाय चुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए। सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम में मेयर पद के लिए पहली बार सीधे वोट डाले गए थे। इसमें भाजपा के खाते में पंचकूला और कांग्रेस के खाते में सोनीपत मेयर पद आया। अंबाला मेयर पद का चुनाव पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी और हरियाणा जन चेतना पार्टी की उम्मीदवार शक्ति रानी ने जीता। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिका में निर्दलीयों की जीत का डंका बजा। इस बार मेयर, नगर परिषद और नगरपालिका अध्यक्ष के लिए सीधे चुनाव हुआ है।

विज्ञापन
Haryana Municipal Election Results 2020 LIVE Nagar Nigam Chunav Vote Counting News Updates: haryana municipal election result live update
हरियाणा निकाय चुनाव 2020 परिणाम लाइव अपडेट : पंचकूला में मतगणना जारी है। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:22 PM, 30-Dec-2020

भाजपा के खाते में आया पंचकूला

पंचकूला से भाजपा के कुलभूषण गोयल जीते। कांग्रेस की उपिंदर आहलूवालिया को दी मात।
03:14 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में मतगणना केंद्र से बाहर निकली उपिंदर आहलूवालिया

पंचकूला में 28वें राउंड में भाजपा को 47973 वोट मिले। भाजपा 2550 वोट से आगे चल रही है। कांग्रेस को 45423 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी उपिंदर आहलूवालिया मतगणना केंद्र से बाहर निकली।

 
विज्ञापन
03:07 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में 27वें राउंड में भी भाजपा आगे

पंचकूला में 27वें राउंड में बीजेपी को 46709 वोट मिले। कांग्रेस 44187 वोट के साथ पीछे है।
02:20 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में भाजपा की बढ़त कायम

पंचकूला में 21वें राउंड में  बीजेपी को 39016 वोट मिले। भाजपा  कांग्रेस से 4737 वोट से आगे है। 21वें राउंड में कांग्रेस को 34279 वोट मिले।
01:58 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में 19वें राउंड के नतीजे जारी

पंचकूला में 19वें राउंड के नतीजे जारी हुए। बीजेपी 19वें राउंड में 4700 वोट से आगे। भाजपा को 35141 तो कांग्रेस को 30441 वोट मिले।
01:48 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में भाजपा को बढ़त जारी

वार्ड नंबर सात से कांग्रेस की प्रत्याशी उषा रानी विजेता बनी। पंचकूला में 18वें राउंड में बीजेपी को 33374 वोट मिले। कांग्रेस को 18वें राउंड में 28155 मिले। 5219 वोट से बीजेपी आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:37 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला : वार्ड तीन से रितु गोयल जीतीं

पंचकूला के वार्ड नंबर तीन से भाजपा प्रत्याशी रितु गोयल को जीत मिली। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमेल कौर विजेता बनीं।
01:22 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में 16वें राउंड में कांग्रेस पीछे

पंचकूला में 16वें राउंड के नतीजे जारी हुए। बीजेपी को 16वें राउंड में 29661 वोट मिले। कांग्रेस को 16वें राउंड में 24415 मिले। 5246 वोट से बीजेपी आगे है।
01:17 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला वार्ड नं. 4 से जीतीं भाजपा उम्मीदवार

पंचकूला वार्ड नं 4 से भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने 1200 से ज्यादा वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका हुड्डा को हराया। 
01:10 PM, 30-Dec-2020

पंचकूला में भाजपा की बढ़त कायम

पंचकूला में 15वें राउंड में बीजेपी को 27584 वोट मिले। कांग्रेस को 15वें राउंड में 22534 वोट मिले हैं। भाजपा 5050 वोट से आगे चल रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed