फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana ministry_security planning

खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना को मंजूरी

Thu, 12 Dec 2013 03:39 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Dec 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
haryana ministry_security planning
हरियाणा सरकार ने किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना को मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत व्यक्ति की मृत्यु होने पर मौजूदा विशेष वित्तीय सहायता राशि दो लाख को बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया है।

उन्होंने बताया कि रीढ़ की हड्डी टूट जाने पर यदि स्थायी रूप से निशक्त हो जाए, तो उस स्थिति में मौजूदा विशेष वित्तीय सहायता राशि एक लाख को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार दो अंग-भंग होने पर, स्थायी गंभीर चोट लगने पर 75 हजार की राशि को बढ़ाकर एक लाख 87 हजार रुपये कर दिया गया है।

एक अंग-भंग होने पर, स्थायी गंभीर चोट लगने पर मौजूदा विशेष वित्तीय सहायता राशि 50 हजार को बढ़ाकर एक लाख 25 हजार रुपये किया गया है। उन्होंने बताया कि चार उंगली कटने पर, एक अंग-भंग समझा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस स्थिति में मौजूदा विशेष वित्तीय सहायता राशि पांच हजार को बढ़ाकर एक लाख 25 हजार रुपये किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पूरी उंगली कटने पर मौजूदा विशेष वित्तीय सहायता राशि 30 हजार को बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया गया है।

इसी प्रकार, उंगली का भाग कटने पर मौजूदा विशेष वित्तीय सहायता राशि 15 हजार को बढ़ाकर 37, 500 रुपये किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed