फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Ministers Feedback on Rail Budget

रेल बजट पर ये बोले हरियाणा के नेता

Wed, 09 Jul 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Jul 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana Ministers Feedback on Rail Budget

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेल बजट को लेकर हरियाणा के राजनीतिक दलों में द्वंद छिड़ गया है। कांग्रेस इस बजट को छलावा बता रही है, तो भाजपा ने बजट को आम जनता के हक का बजट बताया है।

विज्ञापन


हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेल बजट को दिशाहीन और अव्यवहारिक बताया है। उन्होंने कहा रेल बजट राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इस बजट में कांग्रेस शासित राज्यों की अनदेखी की गई है। रेल बजट प्रस्तुत करने से पहले ही रेल किराये और माल भाडे़ बढ़ा दिए गए थे। ऐसा लगता है कि यह रेल बजट भारतीय रेलवे को निजी हाथों में सौंपने का एजेंडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने रेल बजट को आम आदमी पर मंहगाई की एक और चोट बताते हुए कहा कि यह बजट बेहद निराशाजनक है। भुक्कल ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने बजट में जो कुछ देना था, बजट से पहले ही रेल किराए और माल भाड़े में बढ़ोत्तरी कर दे दिया था।

जनता की अनदेखी की
हरियाणा के बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि सरकार ने संसदीय परंपराओं की अनदेखी कर रेल किराए और माल भाड़े में तो बजट से पहले ही बढ़ोत्तरी कर दी थी। अब बजट में सरकार ने जनता के विरोध की भी अनदेखी की है।

सात सांसदों के बाद भी ऐसा व्यवहार
सांसद अशोक तंवर ने कहा है कि बजट में हरियाणा को कोई बड़ी परियोजना न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के बजट ने हरियाणा की जनता को निराश किया है। वह भी ऐसे माहौल में, जब हरियाणा से बीजेपी के सात सांसद संसद में पहुंचे हो।

देश को मिलेगी नई गति
भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने कहा, इस रेल बजट में कर्मचारियों, यात्रियों और साफ-सफाई पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देख कर दुख हुआ कि पिछली सरकार की घोषणा में शामिल 384 प्रोजेक्ट अधर में लटके हैं। 99 रेल लाइन मंजूर हुई हैं। इसके लिए मेजे तक थपथपाईं गईं, लेकिन 99 में से केवल एक रेल लाइन को ही पूरा किया गया। विज का कहना है कि गुजरे वर्षों मे हमारे साथ केवल धोखा होता रहा है।

मध्यवर्ग को दी राहत
हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि बजट में मूलभूत सुविधाओं भोजन, सफाई व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इस बजट ने रेल किराए में इजाफा न करके मध्यमवर्ग को विशेष राहत दी है।

यादव के अनुसार यूपीए सरकार ने रेलवे की ढांचागत व्यवस्थाओं को तहस-नहस कर दिया था। इसे दोबारा पटरी पर लाने के लिए समुचित प्रावधान किए गए हैं।

हरियाणा को थमाया झुनझुना: दीपेंद्र
रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए रेल बजट को हरियाणा की जनता को निराशा करने वाला बजट बताया उन्होंने कहा कि पिछले 6-7 साल से संसद में ऐसा कोई रेल बजट नहीं रहा, जिसमें हरियाणा में नई ट्रेंनों, नई रेल परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं से जुड़ी घोषणाए न हुई हों।

सांसद ने कहा कि ‘अच्छे दिन’ लाने का वादा करके भाजपा की एनडीए सरकार ने रेल बजट में हरियाणा को पूरी तरह से निराश किया है। दस वर्षों बाद यह पहला रेल बजट है, जिसमें हरियाणा और एनसीआर को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। रेल मंत्री ने दो सर्वे दिखा कर हरियाणा को झुनझुना थमाया है।

हुड्डा ने कहा कि बीते वर्ष के यूपीए सरकार के रेल बजट में हरियाणा को एक रेल कोच फैक्ट्रंी, दो छोटे कारखाने, सिरसा में रेल से जुड़े कामों का प्रशिक्षण देने के लिए कौशल विकास केंद्र, देश भर की 22 में से 3 नई श्रेणी-2 की रेल लाइनें, सात में से एक नयी श्रेणी-1 की रेल लाइन, दादरी-झज्जर लाइन का सर्वे, मार्ग दोहरीकरण, विद्युतिकरण, मेमू-डेमू ट्रेनें, एक्सप्रेस ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनें, ट्रेनों का विस्तार, फेरों में बढ़ावा, गेज परिवर्तन समेत 11 प्रमुख घोषणाएं की गई थीं।

इनेलो को भी रास नहीं आया रेल बजट
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा की पिछले दस सालों से केंद्रीय रेल बजट में पूरी तरह अनदेखी होती रही है। इस बार प्रदेश के लोगों को एनडीए सरकार से उम्मीदें थी, लेकिन रेल बजट में की गईं घोषणाएं लोगों की उम्मीदों से बहुत कम हैं।

अरोड़ा ने कहा, हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है और केंद्रीय पूल में अनाज देने वाला देश का प्रमुख राज्य है। इसलिए रेलवे की ओर से बनाए जाने वाले कोल्ड स्टोरेज में हरियाणा को भी हिस्सा मिलना चाहिए।

उन्होंने रेल भाड़े में की गई साढे़ 14 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को भी कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बहुत पुरानी मांग कुरुक्षेत्र-यमुनानगर व पेहवा-पटियाला रेलवे लाइन की है, लेकिन इस रेल बजट में इसके सर्वे का कोई उल्लेख नहीं है।

रेल बजट से नए युग की शुरुआत: कृष्णपाल
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रेल बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस रेल बजट से भारतीय रेल के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है।  बजट में रेलमार्गों के विद्युतीकरण, विस्ताकर और आधुनिकीकरण पर जोर दिया है।


यात्रियों को बुलट ट्रेन समेत कई तीव्र गति की रेल गाड़ियां भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस रेल बजट में हरियाणा विशेषतौर पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का खास ध्यान रखा गया है। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए पलवल- दिल्ली-अलीगढ़ इलेक्ट्रिक ट्रेन (ईएमयू) चलाने की घोषणा की गई है। गुर्जर ने रेल बजट में हरियाणा और फरीदाबाद का खास ख्याल रखने के लिए रेल मंत्री सदानंद गौड़ा और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed