फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana loksabha election result preview

हरियाणा LIVE: रतन लाल कटारिया जीते, जिंदल हारे

Fri, 16 May 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 May 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
haryana loksabha election result preview
अपडेटः 1:45 बजे तक
विज्ञापन

हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन जिंदल की हार तय है। वे अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के राजकुमार सैनी से 270651 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

अपडेटः 1:15 बजे तक

अंबाला के रतन लाल कटारिया को पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से 71750 वोट मिले। कालका विधानसभा क्षेत्र से 58032 वोट मिले। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में कटारिया ने 45000 वोटों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार वाल्मीकि को हराया।

विज्ञापन


अपडेटः 1 बजे तक
अंबाला से रतन लाल कटारिया 323446 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कुरुक्षेत्र में राजकुमार सैनी 103182 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सिरसा में चरणजीत सिंह 69012 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हिसार में कुलदीप बिश्नोई 23759 वोटों से आगे चल रहे हैं।
करनाल में अश्विनी कुमार 275880 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सोनीपत में रमेश चंद्र 72644 वोटों से आगे चल रहे हैं।
रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा 136544 वोटों से आगे चल रहे हैं।
भिवानी में धर्मबीर 36504 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गुड़गांव में इंदरजीत सिंह 69946 वोटों से आगे चल रहे हैं।
फरीदाबाद में कृष्णपाल 146669 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अपडेटः 12 बजे तक

अंबाला से रतन लाल कटारिया 281107 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कुरुक्षेत्र में राजकुमार सैनी 85845 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सिरसा में चरणजीत सिंह 41442 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हिसार में कुलदीप बिश्नोई 9656 वोटों से आगे चल रहे हैं।
करनाल में अश्विनी कुमार 197494 वोटों से आगे चल रहे हैं।
सोनीपत में रमेश चंद्र 171355 वोटों से आगे चल रहे हैं।
रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा 117202 वोटों से आगे चल रहे हैं।
भिवानी में धर्मबीर 30937 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गुड़गांव में इंदरजीत सिंह 54261 वोटों से आगे चल रहे हैं।
फरीदाबाद में कृष्णपाल 112799 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अपडेटः 11 बजे तक

अंबाला में रतनलाल कटारिया एक लाख वोटों से लीड कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

अपडेटः 10 बजे तक

हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2014 की पहले दौर की मतगणना चल रही है। बीजेपी 7 की बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 2 सीटों पर और इनेलो 1 सीट पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी का अभी तक खाता नहीं खुला है। पहले दौर के इस रुझान से हरियाणा में आप की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में रतन लाल कटारिया आगे चल रहे हैं। सिरसा में अशोक तंवर, हिसार में कुलदीप बिश्नोई, कुरुक्षेत्र में राजकुमार, करनाल में अश्विनी कुमार, सोनीपत में जगबीर सिंह मलिक, रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भिवानी में धर्मबीर सिंह, गुड़गांव में जाकिर हुसैन और फरीदाबाद में कृष्णपाल सिंह गुर्जर बढ़त बनाए हुए हैं।

चौटाला और भजनलाल परिवार पर टिकी नजर

haryana loksabha election result preview

हरियाणा के लोकसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। लोगों की निगाह सबसे ज्यादा हिसार लोकसभा सीट पर चौटाला और भजनलाल परिवार पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर भजनलाल के सांसद पुत्र कुलदीप बिश्नोई और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पौत्र दुष्यंत चौटाला आमने-सामने हैं। कांग्रेस के संपत सिंह स्वयं ही मान चुके हैं कि वे दौड़ से बाहर हैं।

हिसार सीट का परिणाम हरियाणा के अगले विधानसभा चुनाव पर भी असर डालेगा। अगर कुलदीप बिश्नोई की जीत होती है तो न केवल भाजपा-हजकां गठबंधन कायम रहेगा बल्कि विधानसभा चुनाव में भी उसका फायदा मिल सकता है। अगर दुष्यंत चौटाला जीत गए तो न केवल विधानसभा चुनाव में इनेलो को फायदा मिल सकता है बल्कि भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना बढ़ सकती है।

अशोक तंवर का जीतना जरूरी

haryana loksabha election result preview

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर सिरसा से दूसरी बार जीतते हैं तो उनके लिए शुभ होगा अन्यथा वे पार्टी के भीतर आलोचना का शिकार बन सकते हैं। उन्होंने सिरसा से चुनाव लड़ने की जिद की थी जबकि कांग्रेस उन्हें अंबाला से चुनाव लड़ाना चाहती थी।

रोहतक सीट पर सबकी निगाहें

haryana loksabha election result preview

वैसे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सांसद पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा की रोहतक सीट पर सबकी निगाहें हैं। पिछली बार उनकी जीत का अंतर साढ़े चार लाख से ज्यादा था। इस बार वे खुद चुनाव प्रचार में नहीं पुहंचे थे।

हालांकि एग्जिट पोल में कांग्रेस की एक सीट रोहतक की मानी जा रही है मगर भाजपा उम्मीदवार ओपी धनखड़ यहां से जीतने का दावा कर रहे हैं। दिवंगत मुख्यमंत्री बंसीलाल की सांसद पौत्री श्रुति चौधरी को अपने दादा के नाम का कितना फायदा मिलेगा, इसका शुक्रवार को इंतजार रहेगा। उन्हें उनके परिवार के पारंपरिक राजनीतिक दुश्मन धर्मबीर सिंह ने भाजपा से ताल ठोक रखी है।

गुड़गांव सीट पर पूरे देश की नजर

haryana loksabha election result preview

मुख्यमंत्री पद के लिए दावा जताने वाले राव इंद्रजीत सिंह की गुड़गांव सीट पर पूरे देश की नजर है क्योंकि इस सीट पर आम आदमी पार्टी के थिंक टैंक योगेंद्र यादव मैदान में हैं। इनेलो इस सीट पर दावा ठोक रही है।

भाजपा के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रतन लाल कटारिया अंबाला और कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद से मैदान में हैं। दोनों पर भाजपा की निगाह लगी हुई है और इन दोनों सीटों को सबसे सुरक्षित मानती है।

नवीन जिंदल पर नजर

haryana loksabha election result preview

सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से क्या हैट्रिक बना पाएंगे इस पर सबकी निगाह रहेगी। इसी तरह करनाल सीट पर तीसरी बार मैदान में डटे हुए अरविंद शर्मा, भाजपा के अश्वनी चोपड़ा और इनेलो के जसविंदर सिंह संधू का परिणाम चौंकाने वाला हो सकता है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षित सीट सोनीपत क्या कांग्रेस के पास जाएगी या विपक्षी दलों भाजपा और इनेलो में से किसी के पास जाएगी। इसका पता सोनीपत के मतदाता शुक्रवार को देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed