फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana judge and advocate died in road accident in ambala

अंबालाः 20 फुट उछलकर तीन बार पलटी फॉर्च्यूनर, जज और वकील की जान गई

Mon, 04 Jun 2018 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़ (अंबाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़ (अंबाला) Updated Mon, 04 Jun 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
haryana judge and advocate died in road accident in ambala
कार एक्सीडेंट
हरियाणा के अंबाला में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में न्यायाधीश और बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं, हादसे में गंभीर घायल एक अन्य वकील को चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गाड़ी ओवर स्पीड थी जिस कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। रविवार सुबह नारायणगढ़ सिविल कोर्ट के न्यायाधीश साहिल यादव, बार एसोसिएशन नारायणगढ़ के पूर्व प्रधान एडवोकेट राजन गुप्ता और एडवोकेट राजीव सिंह रायपुररानी से नारायणगढ़ की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान गांव दनौरा मोड़ के पास ओवर स्पीड होने के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी उछलने के अलावा तीन बार सड़क पर पलटी। लोगों ने तीनों को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शहजादपुर निवासी एडवोकेट राजन गुप्ता (44) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, न्यायाधीश साहिल यादव (31) और एडवोकेट राजीव सिंह बरौली को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार न्यायाधीश साहिल यादव को परिजन चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल लेकर गए, फिर वहां से पीजीआई आए, जहां पर डॉक्टरों ने न्यायाधीश साहिल यादव को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल एडवोकेट राजीव सिंह बरौली चंडीगढ़ के जीएमसीएच अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजन गुप्ता की गाड़ी थी और न्यायाधीश साहिल यादव चला रहे थे। वहीं, हादसे का पता लगते ही पूर्व सीपीएस और पूर्व विधायक रामकिशन गुज्जर भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल से नारायणगढ़ में कार्यरत थे न्यायाधीश साहिल यादव
न्यायाधीश साहिल यादव लगभग डेढ़ साल से नारायणगढ़ में कार्यरत थे। वे पत्नी के साथ नारायणगढ़ में ही रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी मुलाना के एमएम कॉलेज में प्राध्यापिका हैं। न्यायाधीश साहिल यादव मूल रूप से गांव खातीवास, जिला झज्जर के रहने वाले थे। फिलहाल उनका परिवार सेक्टर-46 गुड़गांव में रहता है। न्यायाधीश साहिल यादव के पिता की मौत हो चुकी है और बड़े भाई विदेश में रहते हैं। वहीं, मृतक राजन गुप्ता नारायणगढ़ बार एसोसिएशन के चार बार प्रधान रह चुके थे। परिवार में दो बहनों के अलावा उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र 17 और दूसरे बेटे की उम्र 14 साल है।  

हादसे का बहुत दुख है। यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी। -राजबीर सिंह, डीएसपी, नारायणगढ़

न्यायाधीश साहिल यादव और एडवोकेट राजन गुप्ता के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। -सुरेश पाल, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed