{"_id":"59be18814f1c1b8a688b5095","slug":"haryana-jat-reservation-issue-yashpal-malik-on-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण नहीं मिला तो दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं जाट: यशपाल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण नहीं मिला तो दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं जाट: यशपाल मलिक
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
यशपाल मलिक
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि इस बार भी रिपोर्ट में कोई आना-कानी की गई तो जाट दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं। जाटों के पैर ट्रैक्टर की कल्च पर हैं, पैर उठाते ही दिल्ली की तरफ कूच कर जाएंगे।
जाट धर्मशाला में शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे मलिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोर्ट ने पिछड़ा आयोग के माध्यम से सरकार के पाले में गेंद डाली है और उन्हें पूरा भरोसा है कि केन्द्र सरकार अपने वादे के मुताबिक इसी सत्र में बिल पास कर देगी। उन्होंने कहा कि पिछड़ा आयोग को आंकड़े जुटाने की जरूरत नहीं है क्योंकि जाट सामाजिक व शैक्षणिक तौर पर पिछड़ा है।
इसके आंकड़े पहले से मौजूद हैं। मलिक ने कहा कि अभी तक मांगी गई नौकरियां, मुआवजे व अधिकारियों पर कार्यवाई की अधिकतर मांग पूरी हो चुकी हैं। इस मौके पर गंगाराम श्योराण, होशियार सिंह जताई, रणबीर बैनीवाल, बलबीर बजाड़, मंगल सूई, हवासिंह घुसकानी, कप्तान भीम सिंह, राजमल धनाना समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदे से जसिया में बनेगा कौशल विकास केंद्र
Yashpal Malik
- फोटो : File Photo
चंदे से जसिया में बनेगा कौशल विकास केंद्र
मलिक ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान आए चंदे के पैसों से रोहतक-पानीपत हाईवे पर जसिया गांव के पास दीन बंधु सर छोटूराम के नाम पर कौशल विकास केंद्र बनाया जाएगा।
इसकी नींव आगामी 26 नवंबर को रखी जाएगी। इस केंद्र के बनने के बाद जिला स्तर और फिर गांव स्तर पर इसकी शाखाएं खोली जाएंगी। यहां पांचवीं-छठी कक्षा के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चंदा विवाद पर जाट नेता ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान जिला स्तर पर धरने थे और वहां आए चंदे का हिसाब दिया जा चुका है।