फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Housing Board invited applications for 1506 flats

1506 फ्लैट्स को आपका इंतजार, करें आवेदन

Mon, 10 Feb 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Feb 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana Housing Board invited applications for 1506 flats

हरियाणा हाउसिंग बोर्ड ने अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए भिवानी के चरखी दादरी में बनने वाले टाइप-ए तथा टाइप-बी के 1506 फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च है।

विज्ञापन


बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि ये फ्लैट तीन मंजिला होंगे। टाईप-ए के फ्लैट्स की संख्या 606 होंगी तथा इसका अनुमानित क्षेत्र 60 वर्ग मीटर होगा।

इसमें दो कमरों, सिटिंग रूम, किचन, बाथ तथा फ्रंट बालकनी होगी। इस श्रेणी के फ्लैट की लागत 16.90 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

इस प्रकार, टाईप-बी के फ्लैट्स की संख्या 900 होंगी। इसका अनुमानित क्षेत्र 42.7 वर्ग मीटर होगा। इसमें दो कमरों, किचन, बाथ तथा फ्रंट बालकनी होगी।

इस श्रेणी के फ्लैट की लागत 11.80 लाख रुपये निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र बोर्ड के पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित बोर्ड के कार्यालय तथा करनाल, गुड़गांव, रोहतक तथा फरीदाबाद में कार्यकारी अभियंता, हाउसिंग बोर्ड कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, बोर्ड द्वारा प्रदेश में विभिन्न बैंकों को भी आवेदन की बिक्री एवं प्राप्ति के लिए अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed