{"_id":"593ecc031126f4de0b8b4c45","slug":"haryana-health-minister-anil-vij-on-congress-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही कांग्रेस, लगना चाहिए पूर्ण प्रतिबंध'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही कांग्रेस, लगना चाहिए पूर्ण प्रतिबंध'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है। विज ने यहां कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है, यह देश के लिए घातक है। इसलिए कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। जब से कांग्रेस की सत्ता गई है, तभी से वह बिन पानी की मछली की तरह तड़प रही है और देश में अराजक माहौल बनाने में जुटी हुई है।
विज ने कहा, कांग्रेस का किसानों, व्यापारियों तथा देश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। उसकी मंशा मात्र आग लगाकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करना है। इसका प्रमाण मध्यप्रदेश और हरियाणा दोनों जगह मिल चुका है। दोनों ही स्थानों पर कांग्रेस के लोगों ने जनता की प्रॉपर्टी को आग के हवाले करवाने का काम किया है।
विज ने कहा कि हरियाणा में वैसे भी कांग्रेस अनेक भागों में टूट रही है, कहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला अपनी ढफली बजा रहे हैं तो कहीं अशोक तंवर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस की हरकतों को देश व प्रदेश की जनता अच्छी तरह जान व पहचान चुकी है।