फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana has highest VAT on petrol and diesel says Deepender Hooda

हरियाणा: दीपेंद्र हुड्डा बोले- अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमत बढ़ती है तो किसानों को नहीं मिलता फायदा, जबकि ईंधन का मूल्य बढ़ जाता है

Wed, 27 Apr 2022 03:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 03:46 PM IST
सार

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को केंद्र व हरियाणा सरकार पर ईंधन की कीमतों को लेकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Haryana has highest VAT on petrol and diesel says Deepender Hooda
दीपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। करीब आधा घंटा यह मुलाकात चली। पार्टी संगठन के मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। मुलाकात के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वैट है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमत बढ़ने पर ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेहूं की कीमतें बढ़ती हैं तो किसानों को उस पर एमएसपी नहीं मिलता है। ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर अपने कर्तव्य से केंद्र सरकार बच रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार को पूर्व विधायक उदयभान को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पर दीपेंद्र हुड़्डा ने आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका का आभार, जिन्होंने कर्मठ नेता उदयभान को अध्यक्ष बनाकर हरियाणा की जनभावनाओं के अनुसार प्रदेश की जनता को ये सन्देश दिया है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सर्वमान्य नेता है जिनके नेतृत्व में कांग्रेस एकजुटता से लड़ेगी और जीतेगी।
विज्ञापन


इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पलवल पहुंचे और होडल में पूर्व विधायक उदयभान के निवास स्थान पर मुलाकात की। हुड्डा खेमा बुधवार सुबह से ही बेहद सक्रिय था। इसके बाद से ही उदयभान के प्रदेश अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जाने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed