फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt will honor players who win medals in Commonwealth Games

राष्ट्रमंडल खेल: हरियाणा में खिलाड़ियों पर होगी 25 करोड़ की धनवर्षा, सरकारी नौकरी का ऑफर लेटर भी मिलेगा

Sat, 13 Aug 2022 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Aug 2022 01:24 AM IST
सार

हरियाणा को कुल 20 मेडल मिले। इनमें से 17 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, तीन मेडल जीतने में हरियाणा के खिलाड़ियों ने टीम का हिस्सा बनकर सहयोग किया।

विज्ञापन
Haryana govt will honor players who win medals in Commonwealth Games
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की झड़ी लगाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों का 16 अगस्त को गुरुग्राम में हरियाणा सरकार सम्मान करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर खिलाड़ियों को 25 करोड़ रुपये की नकद राशि के इनाम के साथ-साथ सरकारी नौकरी का ऑफर लेटर भी देंगे। गुरुग्राम के सेक्टर- 44 स्थित ऐपेरेल हाउस में होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन


गौर हो कि इस बार हरियाणा से 43 खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने गए थे। हरियाणा को कुल 20 मेडल मिले। इनमें से 17 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके अलावा, तीन मेडल जीतने में हरियाणा के खिलाड़ियों ने टीम का हिस्सा बनकर सहयोग किया। देश को कुल 55 मेडल हासिल हुए हैं, जिसमें 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रांज मेडल शामिल हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी टीम में भी हरियाणा आठ महिलाएं हरियाणा की रहीं, जबकि पुरुष हॉकी में हरियाणा के दो खिलाड़ी शामिल रहे थे। खेल निदेशक पंकज नैन ने बताया कि प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक के लिए डेढ़ करोड़, रजत पदक के लिए 75 लाख और कांस्य पदक के लिए 50 लाख रुपये देगी। साथ ही चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed