फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt hiked pension, present of new year

हजारों पेशनर्स को नए साल का बड़ा तोहफा मिला

Fri, 01 Jan 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Jan 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
haryana govt hiked pension, present of new year

नया साल शुरू होते ही सरकार ने हजारों पेंशन धारकों को बहुत बड़ा तोहफा दे दिया। दरअसल, उनकी पेंशन बढ़ा दी गई है। हरियाणा की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन ने बताया कि नए वर्ष में पेंशन धारकों को तोहफा देते हुए एक जनवरी 2016 से पेंशन में प्रतिमाह 200 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन


अब उन्हें हर महीने पेंशन के तौर पर 1400 रुपये का भुगतान किया जाएगा। मंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए साल में भाजपा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सामाजिक बंधन को और मजबूत करेगी।
विज्ञापन


पत्रकारों के साथ बातचीत में कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने प्रदेश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को ईमानदार और पारदर्शी सरकार देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उनकी पूरी कैबिनेट संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने पूर्व वायदों के मुताबिक हर साल पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी कर रही है। नए वर्ष से प्रदेश के लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 1400 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे।

प्रदेश में सरकार ने ‘‘थारी पेंशन थारे पास’’ योजना  शुरू करके जहां पेंशन से भ्रष्टाचार को उखाड़ने की कामयाब कोशिश से  करोड़ों रुपये की बचत की है। सभी पेंशन धारकों इसका लाभ मिले, इसकी व्यवस्था की जा रही है। सरकार द्वारा सभी पेंशनधारकों के खातों को आधार नंबर से लिंक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री कविता जैन ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि पंचायती चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के हाथ पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की स्टांप लगाए जाने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बेटियों के सामाजिक स्तर में उत्थान और प्रोत्साहन की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।


उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहर लगाने का मुख्य उद्देश्य घटते लिंगानुपात की समस्या को समाप्त करने के लिए इस अभियान को जनमानस का अभियान बनाना है, ताकि लोगों की सोच में परिवर्तन लाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की शुरुआत लोगों की सोच में परिवर्तन लाने में मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed