फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt extends service for one month of Group A, B, C & D govt employees who are going to retire on March 31 on

कोरोना के खिलाफ जंग: छह विभागों के कर्मियों की सेवाएं एक महीना बढ़ी, 31 को होना था रिटायर

Tue, 31 Mar 2020 09:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Mar 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana govt extends service for one month of Group A, B, C & D govt employees who are going to retire on March 31 on
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा में कोरोना वायरस को लेकर चल रहे हालातों के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने छह विभागों के उन कर्मचारियों और अफसरों (सभी वर्ग ए, बी, सी, डी) की सेवाएं एक महीना बढ़ा दी हैं जो 31 मार्च 2020 को रिटायर होने वाले थे। यह वह विभाग है जो संकट की इस घड़ी में सीधे जनता के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सरकार भी इन विभाग के कर्मचारियों और अफसरों की सेवाएं फिलहाल जारी रखना चाहती है। इसके अलावा शेष विभागों के आज रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए भी सरकार ने प्रोविजनल पेंशन का इंतजाम कर दिया है। आगामी 3 महीने तक इन रिटायर कर्मचारियों को एक निर्धारित राशि बतौर प्रोविजनल पेंशन मिलेगी। नियमित पेंशन की औपचारिकताएं लॉकडाउन के बाद पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन


इन विभागों के के रिटायर कर्मियों को मिलेगा सेवा विस्तार
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, हरियाणा पुलिस, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, शहरी निकाय निकाय विभाग (जिनमें सभी नगर निकाय शामिल हैं), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और विकास एवं पंचायत विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं को एक महीने के लिए बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह (पुलिस) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव को इस निर्णय को तुरंत लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। कोई भी कर्मचारी अपनी सेवाओं के संबंध में अनिच्छा व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र होगा और सक्षम अधिकारी कर्मचारी की इच्छा को स्वीकार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed