फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt chintan shivir, cm manohar lal khattar prepared future roadmap

CM खट्टर ने बुना भावी हरियाणा का 'मनोहर' सपना, जानिए क्या है रोडमैप?

Sun, 17 Dec 2017 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Dec 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
haryana govt chintan shivir, cm manohar lal khattar prepared future roadmap
Haryana CM Manohar lal Khattar
हरियाणा सीएम खट्टर ने तीन साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए भावी प्रदेश का 'मनोहर' सपना बुना है और रोडमैप भी तैयार कर लिया है। हिमाचल के टिंबर ट्रेल में हरियाणा सरकार का तीन दिवसीय चिंतन शिविर चल रहा है। अधिकारियों को यहां पर उन्होंने एक बार फिर से जीरो टालरेंस का सबक याद करवाया। मनोहर लाल ने कहा कि  राज्य की वर्तमान सरकार की ओर से अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान करवाए गए कार्य पिछली सरकार के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर भारी हैं।
विज्ञापन


हरियाणा को अब तक विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में केंद्र सरकार और अन्य संगठनों से 46 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से लेकर अब तक विकास कार्यों की एक कड़ी शुरू की गई है, जो प्रदेश में किसी भी सरकार द्वारा कभी भी शुरू नहीं की गई। कौशल विकास सुनिश्चित कर युवाओं के लिए अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने और प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने पर विशेष बल दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा का इज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14वां स्थान था, जो अब पहले स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है। इसके अलावा वर्तमान सरकार की तरफ से की गई पहल में पारदर्शी ऑनलाइन अध्यापक स्थानांतरण नीति, योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां, केरोसिन मुक्त राज्य और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी समाज या राष्ट्र, जिसके पास समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर नहीं है, प्रगति नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


संध्या चौहान ने की कन्या महाविद्यालयों की प्रशंसा
इस दौरान लेफ्टिनेंट कमांडर रेवाड़ी की संध्या चौहान भी मौजूद थीं। संध्या गणतंत्र दिवस परेड, 2015 के दौरान नेवी दस्ते का नेतृत्व करने पर चर्चा में रहीं। उन्होंने राज्य सरकार के प्रत्येक 20 किलोमीटर की परिधि में राजकीय कन्या महाविद्यालय खोलने के फैसले की प्रशंसा की। कहा कि हरियाणा प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है और लोग राज्य सरकार की पहल की प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed