फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Governor s seal on change of department of ministers

Haryana: मंत्रियों के विभाग बदलने पर राज्यपाल की मुहर, जल्द सीएम मनोहर लाल जारी कर सकते हैं विभाग आवंटन सूची

Sun, 01 Jan 2023 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Jan 2023 11:23 PM IST
सार

राज्यपाल की मुहर के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल विभाग आवंटन की नई सूची जारी कर सकते हैं। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल तय है। कुछ के विभाग छीन जाएंगे तो कुछ को नए विभाग भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Haryana Governor s seal on change of department of ministers
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में एक ही प्रकृति के 25 विभागों को विलय कर 10 नए विभाग बनाने पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी मुहर लगा दी है। अब प्रदेश के मंत्रियों के विभागों के बदलने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल विभाग आवंटन की नई सूची जारी कर सकते हैं। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल तय है। कुछ के विभाग छीन जाएंगे तो कुछ को नए विभाग भी मिलेंगे।

विज्ञापन

इस संबंध में रविवार को प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब विलय किए गए विभागों को नए नामों से ही जाना जाएगा। गौरतलब है कि 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में एक प्रकृति के विभागों के विलय को मंजूरी दे दी गई थी। सरकार का कहना है कि विभिन्न विभागों के कामकाज में बेहतर तालमेल और कार्यप्रणाली सुधारने के लिए विभागों के विलय एवं पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है। निदेशालय, सार्वजनिक उपक्रम और प्राधिकरण पहले की तरह काम करते रहेंगे। मर्ज हुए विभागों का मंत्री और प्रशासनिक सचिव एक ही होगा। वरिष्ठता के कानूनी मुद्दों से बचने के लिए वर्तमान में किसी भी कर्मचारी काडर का विलय नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मर्जर से पहले विभाग का नाम                                      अब
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा व बिजली                              ऊर्जा
एससी-बीसी कल्याण व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता          सामाजिक न्याय अधिकारिता, अंत्योदय व एससी-बीसी कल्याण
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व विज्ञान एवं प्रौद्यिोगिकी              उच्चतर शिक्षा
पर्यटन, पुरातत्व, संग्राहलय व अभिलेखागार                         धरोहर और पर्यटन
सूचना, जनसंपर्क व भाषा, कला एवं संस्कृति                        नया नाम तय नहीं
कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार, युवा मामले      युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता
निगरानी व समन्वय, प्रशासनिक सुधार                                सामान्य प्रशासन विभाग
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व चकबंदी                                 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

विज्ञापन

कंवरपाल को मिलेंगे कई विभाग, विज के जाएंगे दो विभाग
विभागों के विलय के बाद शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को नए विभाग मिलेंगे। इनमें तकनीकी शिक्षा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग शामिल हैं। ये दोनों ही विभाग फिलहाल गृह मंत्री अनिल विज के पास हैं। विज के पास से दोनों विभाग जाने के बाद केवल गृह और स्वास्थ्य विभाग रह जाएंगे। ऐसे में सरकार वरिष्ठता को देखते हुए विज को नए विभाग दे सकती है। इसी प्रकार, कंवर पाल के पास पहले से पर्यटन विभाग है, लेकिन पुरातत्व एवं स्रंगहालय विभाग पर्यटन में विलय कर दिया है तो यह भी शिक्षा मंत्री के पास ही आएगा। यह विभाग देवेंद्र बबली के पास है।

नए आवंटन में संदीप सिंह के पास रह जाएगा केवल एक विभाग
विवादों में घिरने के बाद संदीप सिंह के युवा मामले विभाग का कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग और रोजगार विभाग के साथ विलय किया गया है। विभाग का नाम युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमशीलता विभाग किया है। कौशल विभाग पहले से परिवहन मंत्री मूलचंद के पास है तो यह विभाग उनको मिलेगा। इसके बाद संदीप सिंह के पास केवल मुद्रण एवं लेखन विभाग रहेगा, क्योंकि खेल विभाग वह पहले ही सीएम को सौंप चुके हैं। इसी प्रकार, कला एवं संस्कृति विभाग का विलय सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के साथ किया है। कला विभाग कंवरपाल गुर्जर के पास था, अब यह विभाग मुख्यमंत्री के पास चला जाएगा।

डिप्टी सीएम के विभाग भी बदलने की संभावना
इनके अलावा, डिप्टी सीएम समेत अन्य मंत्रियों के विभागों में बदलाव होने की संभावना है। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का विलय करने के बाद नाम बदलकर सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय विभाग किया गया है। इस समय अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा कल्याण विभाग डा. बनवारी लाल और सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग ओमप्रकाश यादव के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed