हरियाणा: पढ़ें, राज्यपाल के अभिभाषण के खास बिंदू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अभिभाषण में कई प्रस्तावित योजनाओं का जिक्र किया।
देखिए एक नजर-
- राज्य के अंदरूनी मार्गों पर निजी संचालकों के लिए नई स्टेज कैरिज परमिट स्कीम लागू होगी। राज्य परिवहन के बेड़े में भी बढ़ाई जाएंगी बसें
- सात जिलों पानीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, अंबाला, रोहतक में वस्त्र कताई-बुनाई व हथकरघा संबंधी पाठ्यक्रम शुरू होंगे
- रोजगार के लिए युवाओं को दक्षता प्रशिक्षण केलिए हरियाणा कौशल विकास मिशन स्थापित होगा
- अपराध से जुड़े मामलों की वैज्ञानिक जांच के लिए दो और फोरेंसिक साइंस लैब स्थापित करने का प्रस्ताव। यातायात के विषय पर एक सड़क सुरक्षा कोष बनाया जाएगा।
- शहरी और शहरों को शासित करने वाले विभिन्न नियमों को तर्कसंगत बनाने के लिए एक व्यापक ‘शहरी आवास अधिनियम’ बनाया जाएगा
- वर्ष 2015-16 के दौरान आम लोगों के लिए 150 से अधिक ई-सेवाएं शुरू होंगी। 2500 ग्रामीण व शहरी सांझा सेवा केंद्रों की स्थापना का काम शुरू
- कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे का काम फिर से शुरू होगा
- 427 आवश्यक दवाएं सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध होंगी
- यमुना नदी से सटे 28 शहरों में लगाए जाएंगे नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
- घग्गर नदी से सटे 18 कस्बों में नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना तैयार
- खेल के दौरान खिलाड़ियों को चोट या दुर्घटना में बीमा सुविधा उपलब्ध कराने की योजना विचाराधीन
- वर्ष 2015-16 में 10 नए अस्पताल भवन, 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण करने का प्रस्ताव
- 24 घंटे मुफ्त रैफरल परिवहन सेवा के तहत 406 एंबुलेंस के वर्तमान बेड़े में 72 नई एंबुलेंस जुड़ेंगी
- मेवात विकास बोर्ड और शिवालिक विकास बोर्ड को नियमित बैठकें करके किया जाएगा पुनर्जीवित
- संपत्ति पंजीकरण केलिए ई-स्टांपिंग प्रणाली शुरू करने का फैसला
प्रत्येक जिले में विकसित किए जाएंगे हर्बल पार्क
- देसी नस्लों की पांच गाय की लघु डेयरी इकाई स्थापित करने पर मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी
- राज्य के प्रत्येक जिले में विकसित किए जाएंगे हर्बल पार्क
- किसानों के उत्पादों की बिक्री में सहयोग केलिए सरकार ने ‘हरियाणा फ्रेश’ ब्रांड पंजीकृत कराया
- ‘हर खेत को पानी’ के लक्ष्य केसाथ ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’ लागू होगी
- सरकार का ‘अटल खेती-बाड़ी खाता योजना’ शुरू करने का प्रस्ताव। किसानों को उनकी भूमि के विवरण वाले डिजिटलीकृत पंजीकरण कार्ड दिए जाएंगे
मेट्रो से अगले साल दिल्ली से जुड़ेगा बहादुरगढ़
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने विधानसभा में अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लोगों की सुविधा के लिए इस समय करीब 28 किमी. लंबी मेट्रो का निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-वाईएमसीए चौक फरीदाबाद केबीच मेट्रो लिंक जून, 2015 तक चालू होने केआसार हैं, वहीं बहादुरगढ़ अप्रैल, 2016 तक दिल्ली से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वाईएमसीए चौक से बल्लभगढ़ तक मेट्रो विस्तार का काम आबंटित किया जा चुका है, जबकि सेक्टर-21 द्वारका से इफको चौक गुड़गांव और नरेला से कुंडली मेट्रो लिंक संबंधी रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
‘मेक इन इंडिया’ जैसा ‘मेक इन हरियाणा’
राज्यपाल ने अभिभाषण के दौरान कहा कि हरियाणा सरकार जल्दी ही नई उद्योग नीति-2015 लागू करेगी। इसके तहत प्रदेश सरकार ने केंद्र के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के उद्देश्यों को ‘मेक इन हरियाणा’ कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई नीति का एक महत्वपूर्ण पहलू यह होगा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बाहर के क्षेत्रों में उद्योगों का विस्तार किया जाएगा। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास भी शामिल है। इससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
बेटियों और एससी-पिछड़े वर्ग के लिए कई योजनाएं
प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ नामक नई योजना तैयार की है, जिसके तहत एससी, विमुक्त जनजातियों, टपरीवास जातियों व बीपीएल परिवारों की विधवाओं की बेटियों की शादी पर सरकार की ओर से 41 हजार रुपये विवाह होने के 15 दिन के भीतर दिए जाएंगे।
इसके अलावा एक नई योजना ‘बेटी बचाओ जननी सुरक्षा योजना’ भी प्रस्तावित है, जिसके तहत गर्भधारण की पहली तिमाही में पंजीकरण कराने वाली ऐसी महिलाएं जिनकी पहले से एक या अधिक बेटियां हैं, को 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और यदि बेटी पैदा होती है तो 500 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह योजना समाज के सभी वर्र्गों के लिए होगी।
स्वास्थ्य वर्करों केलिए भी सरकार ‘बेटी बचाओ आशा प्रोत्साहन योजना’ शुरू कर रही है, जिसकेतहत एक या अधिक बेटियों वाली गर्भवती महिलाओं का 12 हफ्ते में पंजीकरण करने वाली आशा वर्कर को 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि पंजीकृत माता बेटी को जन्म देती है तो आशा वर्कर को 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।