फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government will Now Give 10 hour Power Supply to Farmers

हरियाणा: मानसून में देरी से बढ़ी दिक्कतें, किसानों को अब 8 के बजाय रोज 10 घंटे मिलेगी बिजली 

Thu, 08 Jul 2021 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 04:58 PM IST
सार

मानसून में देरी के कारण धान की फसल सूख रही है। ऐसे में सरकार अब किसानों को दो घंटे ज्यादा बिजली देगी। भीषण गर्मी के कारण सात जुलाई को हरियाणा में आज तक की सबसे ज्यादा बिजली खपत हुई है।
 

विज्ञापन
Haryana Government will Now Give 10 hour Power Supply to Farmers
धान की फसल - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में मानसून की देरी के चलते धान की बिजाई के लिए किसानों को 2  घंटे अतिरिक्त बिजली दी जाएगी। इसकी आपूर्ति किसानों को तुरंत प्रभाव से करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान की बिजाई के लिए अब 8 घंटे की जगह 10 घंटे बिजली मिलेगी। इससे किसान फसल में पानी की कमी दूर कर सकेंगे। उन्हें 2 घंटे अतिरिक्त बिजली की उपलब्ध करवाने की यह सुविधा मानसून आने तक प्रदान रहेगी। 
विज्ञापन



बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली पर्याप्त मात्रा में है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बुधवार सात जुलाई को हरियाणा में एक दिन में 12 हजार 125 मेगावाट बिजली खपत हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है। बिजली विभाग प्रदेश में कोई पावर कट नहीं लगाता है, यदि बिजली कुछ समय के लिए बाधित होती है तो मरम्मत के कारण हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को एक नीति के तहत ट्यूबवेल कनेक्शन दे रही है। राज्य में 100 फुट से नीचे पानी वाले क्षेत्रों में ड्रिप सिस्टम सिंचाई को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य में लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन भी अगले छह महीने में जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed