फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will not Held honor ceremony the Commonwealth medal winners

राष्ट्रमंडल पदक विजेताओं के लिए सरकार आयोजित नहीं करेगी सम्मान समारोह, जानिए क्यों

Wed, 27 Jun 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Jun 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Haryana government will not Held honor ceremony the Commonwealth medal winners
अनिल विज - फोटो : SELF
हरियाणा सरकार राष्ट्रमंडल खेलों के 22 पदक विजेताओं को पूरी इनामी राशि सौंपने के लिए राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित नहीं करेगी। सरकार ने जिला स्तर पर ही सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने का फैसला लिया है। खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को जिला स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

 

इनमें मंत्री व विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। खेल मंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की पूरी राशि दी जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कटौती नही होगी, जिसकी मुख्यमंत्री ने ‘वन टाईम’ मंजूरी प्रदान कर दी है। सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिये गए हैं कि वे अपने जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करें।

विज्ञापन

 

बता दें कि पदक विजेताओं को ईनामी राशि सौंपने को लेकर अप्रैल महीने में विवाद हो गया था। जिससे बीते 26 अप्रैल को तय राज्य स्तरीय समरोह सरकार ने रद कर दिया था। अब सरकार ने एजेंसियों की ओर से खेलने वाले अधिकारियों को भी पूरी राशि देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक परिवार के गुणगान में निकल रहा कांग्रेसियों का समय
विज ने कहा कि कांग्रेस कभी लोकतांत्रिक एवं लोकतंत्र में विश्वास करने वाली पार्टी नहीं रही है। कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल के माध्यम से न केवल प्रजातंत्र की हत्या की थी, बल्कि देश में अराजकता का माहौल बना दिया था। यह सब कांग्रेस के डीएनए में ही शामिल है तभी तो आज तक कांग्रेस में कभी आंतरिक लोकतंत्र नहीं रहा। एक ही परिवार की सेखियां गाते हुए कांग्रेसियों का समय निकल रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में पीछे नहीं रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed